दिल्ली के निजी स्कूल में 3 साल की बच्ची का यौन शोषण, पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर को किया गिरफ्तार

New Delhi, 31 अगस्त . दिल्ली के बवाना इलाके के एक स्कूल में तीन साल की छात्रा के यौन शोषण का मामला सामने आया है. आरोप है कि स्कूल बस के ड्राइवर विकास ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर उसके साथ कई बार गलत टच किया था. फिलहाल, इस मामले में Police ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्ली Police ने Monday को बताया कि स्कूल बस के ड्राइवर विकास ने बच्ची का यौन शोषण किया था. पीड़िता की मां ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने स्कूल में मौजूद एक ‘बैड अंकल’ के बारे में बताया, जो उसे चॉकलेट देता था. बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता पा रही थी, जिसके बाद परिजनों ने स्कूल प्रशासन को मामले की जानकारी दी.

Police के अनुसार, 24 अगस्त को स्कूल में बच्ची को फोटो और cctv फुटेज दिखाई गई, जिसे देखकर बच्ची ने आरोपी ड्राइवर विकास की पहचान की. इसके बाद Police को सूचना दी गई और पोक्सो एक्ट की धाराओं में First Information Report दर्ज की गई.

बाद में कार्रवाई करते हुए Police ने आरोपी विकास को स्कूल परिसर से गिरफ्तार का लिया. जांच में सामने आया कि आरोपी करीब 8 महीने से स्कूल में कैब चला रहा था. cctv फुटेज में आरोपी को जेब में चॉकलेट लेकर घूमते हुए देखा गया.

आरोप है कि ड्राइवर ने बच्ची के बाथरूम जाते समय उसका पीछा किया, चॉकलेट दी और सीढ़ियों के नीचे उसके साथ गलत जगह पर टच किया.

Police ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसमें छोटे बच्चों को चॉकलेट खिलाते हुए कई वीडियो मिले हैं.वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चों की पहचान और काउंसलिंग कराई जा रही है. स्कूल परिसर में लगे cctv कैमरों की फुटेज भी Police ने कब्जे में ले ली है.

इससे पहले, दिल्ली Police ने कश्मीरी गेट इलाके में एक नाबालिग से कथित गैंगरेप मामले में एक स्लीपर बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया. लड़की ग्रेटर नोएडा से बस में बैठकर दिल्ली पहुंची थी. आरोप है कि रात के समय ड्राइवर और कंडक्टर ने कथित तौर पर उसका गैंगरेप किया.

डीसीएच/

Leave a Comment