Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

हान चंग ने विश्व चीनी भाषा सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भाषण दिया

हान चंग ने विश्व चीनी भाषा सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भाषण दिया

बीजिंग, 14 नवंबर . चीनी उप President हान चंग ने पेइचिंग में विश्व चीनी भाषा सम्मेलन- 2026 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया और भाषण दिया.

इस मौके पर हान चंग ने कहा कि चीनी President शी चिनफिंग अंतर्राष्ट्रीय चीनी भाषा शिक्षा को बहुत महत्व देते हैं और उन्होंने कई बार विदेशी चीनी भाषा सीखने वालों को पत्र लिखकर उन्हें चीन-विदेश मैत्री के दूत बनने और चीन-विदेश समझ, पारस्परिक विश्वास और जन-जन के बीच संपर्क बढ़ाने में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया है. चीनी भाषा की मातृभूमि के रूप में, चीन हमेशा खुली, समावेशी, और पारस्परिक शिक्षा के साथ-साथ सहयोग और आपसी लाभ की अवधारणा को बनाए रखता है और अंतर्राष्ट्रीय चीनी भाषा शिक्षा सहयोग को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाता है.

हान चंग ने चार सुझाव दिए. पहला, अंतर्राष्ट्रीय चीनी भाषा शिक्षा की क्षमता निर्माण को मजबूत करना. दूसरा, चीन और विदेश के लोगों के बीच आपसी समझ के मानवीय आधार को गहरा करना. तीसरा, सभ्यताओं के पारस्परिक शिक्षण और साझा विकास को बढ़ावा देना. चौथा, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बेहतर ढंग से सशक्त बनाने के लिए चीनी भाषा को बढ़ावा देना.

हान चंग ने कहा कि सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिभागी अंतर्राष्ट्रीय भाषा आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देने के इस महत्वपूर्ण मंच का अच्छा उपयोग करेंगे, अंतर्राष्ट्रीय चीनी भाषा शिक्षा के उच्च गुणवत्ता वाले विकास के लिए सुझाव देंगे और मिलकर मानवता के और अधिक सुंदर भविष्य का निर्माण करेंगे.

उद्घाटन समारोह में चीन और विदेश के Governmentी अधिकारियों, विशेषज्ञों और विद्वानों, विश्वविद्यालयों के प्रमुखों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों सहित लगभग 2000 लोगों ने भाग लिया.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/

Share