Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

चीन खेल संस्कृति एक्सपो व चीन खेल पर्यटन एक्सपो उद्घाटित

चीन खेल संस्कृति एक्सपो व चीन खेल पर्यटन एक्सपो उद्घाटित

बीजिंग, 14 नवंबर . वर्ष 2026 चीन खेल संस्कृति एक्सपो और चीन खेल पर्यटन एक्सपो 13 नवंबर को चीन के च्यांगसू प्रांत के सूचो शहर में उद्घाटित हुआ, जो तीन दिन तक चलेगा.

बताया जाता है कि वर्तमान दोनों एक्सपो का विषय खेलों के साथ आगे बढ़ना और नए युग में दिलों को जोड़ना है. पूरे देश के 31 प्रांत, स्वायत प्रदेश और केंद्र शासित शहरों के खेल विभाग इसमें हिस्सा ले रहे हैं. हांगकांग, मकाओ और थाईवान क्षेत्रों के पर्यवेक्षक दल उपस्थित हुए. विदेशी खेल संगठनों और बहुराष्ट्रीय उद्यमों को आमंत्रित किया गया.

इस मौके पर चीनी राष्ट्रीय खेल जनरल प्रशासन के उप प्रमुख छ्वी च्येन ने भाषण देते हुए कहा कि वर्ष 2026 चीन में 15वीं पंचवर्षीय योजना का पहला साल है. मिलान शीतकालीन ओलंपिक खेलों और नागोया एशियाई खेलों में चीनी प्रतिनिधिमंडलों ने विदेश में आयोजित प्रतियोगिता में अब तक का सबसे बेहतरीन परिणाम हासिल किया. दो एक्सपो लगातार चौथे वर्ष सूचो में आयोजित किए जा रहे हैं, जो चीनी खेल भावना का विकास करने और खेल, संस्कृति व पर्यटन का गहन मिश्रण बढ़ाने का अहम मंच बन गए हैं.

वहीं, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के उप महानिदेशक छी चूछ्वान ने सीएमजी की ओर से दोनों एक्सपो को बधाई दी. उन्होंने कहा कि खेल राष्ट्रीय सांस्कृतिक सॉफ्ट पावर दिखाने का महत्वपूर्ण मंच है. सीएमजी खेल व आम जनता के बीच पुल बनना चाहता है और संस्कृति, पर्यटन व खेल के मिश्रण में भूमिका निभाना चाहता है, ताकि चीन में खेल की कहानी अच्छे से सुनाई जा सके.

उधर, सीएमजी ने 13 नवंबर को सूचो में ‘ब्रांड मजबूत देश की चीन यात्रा’ सह-निर्माण बैठक का आयोजन किया. करीब 50 उद्यमों के प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया.

इस मौके पर छी चूछ्वान ने कहा कि सूचो में औद्योगिक आधार मजबूत है और पूर्ण औद्योगिक श्रृंखला मौजूद है. आशा है कि सीएमजी के प्रचार-प्रसार से सूचो में उद्योग, उद्यम और ब्रांड का साथ विकास बढ़ाया जाएगा. सीएमजी उद्यमों के विकास के अलग-अलग चरण के अनुसार विविध संचार प्रस्ताव तैयार करेगा, ताकि सूचो में शहर की छवि और ब्रांड का निर्माण बढ़ाने में सहायता दी जा सके.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएीएम/

Share