हाथी, डोली या मुर्गा? मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान का वाहन क्या होगा, जानिए मान्यता

New Delhi, 7 अक्टूबर . शारदीय नवरात्र का इंतजार अब खत्म होने वाला है. मां दुर्गा की भक्ति और आराधना का यह पावन पर्व इस साल 11 अक्टूबर 2026, Sunday से शुरू होगा. नवरात्र के नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करेंगे, व्रत रखेंगे और देवी से सुख-शांति व समृद्धि की कामना करेंगे. लेकिन नवरात्र की तारीखों और पूजा के अलावा देवी के आगमन और प्रस्थान के वाहन का भी विशेष महत्व है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र के पहले दिन (प्रतिपदा) के वार के आधार पर मां दुर्गा के आगमन का वाहन निर्धारित होता है. इस वर्ष नवरात्र का शुभारंभ Sunday से हो रहा है. परंपरा के अनुसार, यदि नवरात्र Sunday या Monday से शुरू हो, तो देवी का वाहन हाथी माना जाता है. ऐसे में इस साल मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर पधारेंगी.

हाथी को भारतीय परंपरा में शक्ति, स्थिरता, वैभव और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. यही वजह है कि देवी का हाथी पर आगमन शुभ संकेत के तौर पर देखा जाता है. कुछ धार्मिक मान्यताओं में इसे अच्छी वर्षा और कृषि के लिए भी अनुकूल संकेत माना गया है.

नवरात्र के बाद 20 अक्टूबर 2026, Tuesday को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा. देवी के प्रस्थान का वाहन भी उस दिन के वार के आधार पर तय करने की परंपरा बताई जाती है. मान्यता के अनुसार Tuesday या Saturday को देवी का प्रस्थान चरणायुध यानी मुर्गे या कुक्कुट पर माना जाता है.

इसलिए इस बार मां दुर्गा की विदाई मुर्गे पर होने की मान्यता है. धार्मिक परंपराओं में देवी के इस वाहन को बहुत शुभ नहीं माना जाता और इसे चुनौतियों, चिंता या सामाजिक अशांति जैसे संकेतों से जोड़ा जाता है.

नवरात्र के आगमन के लिए हाथी के अलावा घोड़े, नौका और डोली जैसे वाहनों की भी अलग-अलग धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं. किस वर्ष देवी का कौन सा वाहन होगा, यह नवरात्र की शुरुआत और समापन दिवस पर पड़ने वाले वार के आधार पर माना जाता है.

–

पीआईएम/एएस

Leave a Comment