हर्ष विहार पुलिस को बड़ी कामयाबी, चोरी केस में 4 लाख और बरामद, कुल रिकवरी 5.90 लाख पहुंची

New Delhi, 29 अगस्त . दिल्ली के हर्ष विहार थाना Police ने चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. Police ने आरोपी फिरोज के Police रिमांड के दौरान 4 लाख रुपए की अतिरिक्त नकदी बरामद की है.

इसके साथ ही इस केस में कुल रिकवरी 5 लाख 90 हजार रुपए तक पहुंच गई है, जिसमें चोरी की नकदी और मोटरसाइकिल शामिल है.

यह मामला ई-First Information Report नंबर 80068947/26, धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस के तहत दर्ज है. इसी केस में पहले की गई कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए हर्ष विहार थाने ने आरोपी फिरोज की Police हिरासत रिमांड के दौरान यह बरामदगी की है.

Police के अनुसार, आरोपी फिरोज के दो दिन के Police रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर Police टीमों ने बुलंदशहर और मेरठ में कई जगहों पर छापेमारी की. लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी फिरोज ने चोरी की नकदी को छिपाने के बारे में खुलासा किया.

उसके खुलासे और निशानदेही पर Police टीम ने गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में गली नंबर 1, पप्पू कॉलोनी स्थित उसकी बहन के गोदाम में तलाशी ली.

तलाशी के दौरान गोदाम से चोरी के 4 लाख रुपए नकद बरामद किए गए. आरोपी ने यह नकदी अपनी बहन को बिना बताए वहां छिपा रखी थी.

ताजा बरामदगी के साथ इस मामले में कुल 4 लाख 94 हजार 800 रुपए नकद और चोरी के 96 हजार रुपए से खरीदी गई एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई है.

Police आरोपी के साथी की गिरफ्तारी और चोरी की बाकी संपत्ति की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही है. मामले में आगे की जांच जारी है.

वीकेयू/डीएससी

Leave a Comment