Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

हरियाणा : करनाल में मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Haryana : करनाल में मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

करनाल, 24 अक्टूबर . Haryana के करनाल में सीआईए-2 Police टीम और बदमाश अनिल कुमार के बीच मुठभेड़ हो गई. यह मुठभेड़ तरावड़ी थाना क्षेत्र के भैणी खुर्द गांव के पास हुई, जहां Police ने नाकाबंदी की हुई थी. Police ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार अनिल किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था और उसके पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी. Police टीम ने जब बाइक सवार अनिल को रोकने का प्रयास किया, तो उसने Policeकर्मियों पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में Police ने भी गोलियां चलाईं. इस दौरान अनिल के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया. उसे उपचार के लिए करनाल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

करनाल सीआईए-2 के जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि Police को देर शाम सूचना मिली थी कि अनिल कुमार नाम का बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है. उसके पास अवैध हथियार होने की भी जानकारी मिली थी. सूचना के आधार पर Police टीम ने भैणी खुर्द गांव के पास नाकाबंदी की. जब Police ने बाइक सवार अनिल को रुकने का इशारा किया, तो उसने Police पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद Police टीम ने जवाबी कार्रवाई की. इसी दौरान Police और बदमाश के बीच कुल सात राउंड फायरिंग हुई. Police के अनुसार, बदमाश की ओर से तीन राउंड फायर किए गए, जबकि Police टीम ने जवाब में चार राउंड फायरिंग की. इसी दौरान अनिल के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा.

उन्होंने बताया कि Police ने मुठभेड़ के दौरान घायल अनिल के कब्जे से अवैध हथियार और एक पल्सर बाइक बरामद की है. आरोपी के खिलाफ पहले भी चार मामले दर्ज हैं. हालांकि, वह किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, इसकी जांच की जा रही है. करनाल में किसी बड़ी वारदाम की अंजाम देने की फिराक में आया था. Police फायरिंग से जुड़े तथ्यों, बरामद हथियार और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच कर रही है. घायल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

ताराओरी थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि सीआईए-2 Police टीम ने एक चेकपॉइंट लगाया हुआ था, तभी वहां एक व्यक्ति आया. Policeकर्मियों को देखते ही संदिग्ध ने उन पर फायरिंग कर दी. बदमाश बाइक पर था, उसके पास से एक हथियार बरामद हुआ है. जवाब में Police टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए चार राउंड गोलियां चलाईं. मामले की जांच पूरी होने के बाद ही मुठभेड़ से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपी की कथित योजना के बारे में विस्तृत जानकारी सामने आएगी.

–

एसएके/पीएम

Share