Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

दीपावली से पहले रैली से होगा व्यापारियों को नुकसान, जनता हमेशा पीएम मोदी के साथ : रामकृपाल यादव

दीपावली से पहले रैली से होगा व्यापारियों को नुकसान, जनता हमेशा पीएम मोदी के साथ : रामकृपाल यादव

Patna, 25 अक्टूबर . बिहार Government में मंत्री रामकृपाल यादव ने दीपावली से पहले इंडी गठबंधन की ओर से प्रस्तावित रैली को लेकर व्यापारियों की चिंताओं का समर्थन किया है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्या सभी को समझनी चाहिए, जिससे लोगों को नुकसान न हो.

बिहार Government में मंत्री रामकृपाल यादव ने से बात करते हुए व्यापारियों की ओर से इंडी गठबंधन से दीपावली से पहले प्रदर्शन न करने की अपील की. उन्होंने कहा कि दरअसल, कनॉट प्लेस और रामलीला मैदान के आसपास बड़े पैमाने पर छोटे व्यापारी और बड़े व्यापारी रोजी-रोटी चलाते हैं. दीपावली का पीक समय रहेगा, दीपावली है, छठ है, कई त्योहार रहेंगे, तो व्यवसायी बेचारा इनकी रैली से परेशान होगा.

उन्होंने कहा कि रैली में कोई नहीं आने वाला है, भीड़ नहीं होने वाली है, फिर भी इनकी वजह से व्यापारियों को जो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसीलिए इस रैली को अभी टाल देना चाहिए, जिससे व्यापारियों की समस्या दूर हो सके.

सीईसी के खिलाफ विपक्ष द्वारा ‘जन महाभियोग’ की घोषणा पर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि विपक्ष के लोग जो बोल रहे हैं, उनको बोलने दिया जाए. चुनाव आयोग ने सभी काम संविधान के तहत किया है और इससे कुछ होने वाला नहीं है. राहुल गांधी और उनकी पार्टी देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं और अपनी छवि चमकाना चाहते हैं, जो राष्ट्रीय हित में नहीं है. वे देशद्रोहियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं और ऐसा लगता है कि वे राष्ट्र-विरोधी तत्वों के साथ मिले हुए हैं. विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करते हुए, वे देश को अस्थिर करना चाहते हैं. केंद्र Government को हटाना चाहते हैं और सत्ता परिवर्तन लाना चाहते हैं. उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा. जनता पीएम मोदी के साथ खड़ी थी, आज भी उनके साथ खड़ी है और आगे भी उनके साथ खड़ी रहेगी.

–

एसएके/एएस

Share