
हरिद्वार, 26 सितंबर . उत्तराखंड के मोटरसाइकिल मैकेनिक हैप्पी की हत्या के मामले में हरिद्वार Police ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. आरोपी के पैर में गोली लगने के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया. एसएसपी नवनीत सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली.
Police ने बताया कि मैकेनिक हैप्पी की सरेआम हत्या के बाद से Police आरोपियों की तलाश में जुटी थी. इसी बीच, Friday देर रात Police को अपराधियों के बारे में सूचना मिली. देर रात बहादराबाद-दौलतपुर के बीच जंगल में Police ने अपराधियों को घेर लिया. तभी आरोपियों की तरफ से Police पर गोली चलाई गई.
जवाबी कार्रवाई में Police की गोली एक अपराधी के पैर में लगी. इसी बीच में दूसरा आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब रहा. बाद में Police ने घायल आरोपी को अपनी गिरफ्त में लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. आरोपी की पहचान सहारनपुर निवासी शूटर मुदस्सिर के रूप में हुई.
14 सितंबर को बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शांतरशाह में दुकान पर बैठे 26 वर्षीय मोटरसाइकिल मैकेनिक हैप्पी पर हमला हुआ था. उसे दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारी. वारदात के बाद दोनों आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए थे.
गोली लगने से हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इसके बाद एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जांच के जल्द खुलासे के लिए टीम गठित की गई थी. घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद Police मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की. Police आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही जा रहा है. फिलहाल Police पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है.
Police टीम ने मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की और आसपास लगे cctv की फुटेज खंगाली. हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किए गए. इसी कड़ी में देर रात Police को आरोपियों की लोकेशन के बारे में जानकारी मिली थी.
–
डीसीएच/