हरदीप सिंह पुरी के राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर एल. मुरुगन ने दी बधाई, रजनीश अग्रवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना

New Delhi, 29 अक्टूबर . Madhya Pradesh से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा का उम्मीदवार घोषित किए जाने के एक दिन बाद केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से Thursday को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं. वहीं, राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने पुरी के नामांकन पर उन्हें बधाई देते हुए कांग्रेस पर सिख समुदाय के प्रति विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया.
हरदीप सिंह पुरी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर मुरुगन से मुलाकात की जानकारी साझा की. उन्होंने लिखा, “मेरे मित्र और पार्टी के साथी कार्यकर्ता तिरु एल. मुरुगन जी आज मुझसे मिलने आए और Madhya Pradesh से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में मेरे नामांकन पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं.”
पुरी ने आगे कहा कि वह Prime Minister Narendra Modi के मजबूत और आत्मनिर्भर विकसित India के विजन को साकार करने के लिए मुरुगन के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं. यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब भाजपा ने एक दिन पहले Madhya Pradesh से राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी के नाम की घोषणा की थी. इससे पहले उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए घोषित भाजपा उम्मीदवारों की सूची में पुरी का नाम शामिल नहीं था.
Madhya Pradesh में राज्यसभा की यह सीट एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. उनका कार्यकाल मूल रूप से 2 अप्रैल 2030 तक था. मुरुगन अब तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं.
राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने हरदीप सिंह पुरी को Madhya Pradesh से उम्मीदवार बनाए जाने का स्वागत करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र Government में वरिष्ठ मंत्री पुरी को राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है और उनका स्वागत किया जाना चाहिए.
अग्रवाल ने कहा, “ये लोकतांत्रिक, संवैधानिक और कानूनी रूप से प्रत्याशी बनाए गए हैं. कांग्रेस को क्या आपत्ति है? न कोई तथ्य, न कोई सत्य और न किसी प्रकार का कोई तर्क. केवल विरोध करना, क्योंकि वे सिख हैं.”
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पुरी के सिख समुदाय से होने के कारण उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रही है और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है. अग्रवाल ने कहा कि यह रवैया असहनीय, आपत्तिजनक, अलोकतांत्रिक और गैरकानूनी है.
BJP MP ने कांग्रेस से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि पुरी कानून और संविधान के तहत उम्मीदवार बनाए गए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान सिख समुदाय कांग्रेस को जवाब देगा.
74 वर्षीय हरदीप सिंह पुरी Prime Minister Narendra Modi की कैबिनेट में एकमात्र सिख मंत्री हैं. वह इससे पहले उत्तर प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए थे. उनका मौजूदा राज्यसभा कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो रहा है. भाजपा उन्हें दो बार राज्यसभा भेज चुकी है. हालांकि, उन्होंने Lok Sabha चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी.
इस महीने की शुरुआत में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए आठ उम्मीदवारों की घोषणा की थी. पार्टी ने इस सूची में जातीय प्रतिनिधित्व और संगठनात्मक अनुभव के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया था. सूची में दो महिला उम्मीदवारों को भी जगह दी गई थी. हालांकि, इस सूची में हरदीप सिंह पुरी का नाम शामिल नहीं था. उनके अलावा Union Minister बी.एल. वर्मा और राज्यसभा के अन्य मौजूदा सांसदों को भी उम्मीदवार नहीं बनाया गया था.
भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति ने Madhya Pradesh में राज्यसभा की रिक्त सीट भरने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित उपचुनाव के लिए पुरी के नाम को मंजूरी दी है.
–
डीएससी


