हम 2036 ओलंपिक्स की मेजबानी का सपना लेकर आगे बढ़ रहे हैं, युवाओं के पास अनंत मौके: पीएम मोदी

चेन्नई, 11 अक्टूबर . तमिलनाडु के दौरे पर Prime Minister Narendra Modi जयगोपाल गारोडिया हिंदू विद्यालय मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि India में खेलों के लिए नई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं और युवा खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग व सपोर्ट मिल रहा है. उन्होंने कहा कि देश 2036 ओलंपिक की मेजबानी का सपना लेकर आगे बढ़ रहा है. Prime Minister ने विश्वास जताया कि युवा पीढ़ी के पास अनंत मौके हैं.

पीएम मोदी ने कहा, “हर युवा के अपने अलग-अलग सपने भी होते हैं. अपनी अलग प्रतिभा भी होती है. उदाहरण के लिए आप में से शायद कई साथी ऐसे होंगे जो स्पोर्ट्स को अपना करियर बनाना चाहते होंगे, इसलिए देश भी ये सुनिश्चित कर रहा है कि स्पोर्ट्स केवल मनोरंजन तक सीमित न रहे. इसलिए आज India में खेलों के लिए नई सुविधाएं बन रही हैं. युवा खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग और सपोर्ट मिल रहा है और इंटरनेशनल स्पोर्ट्स की दुनिया में India का कद भी बढ़ रहा है.”

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी India के Ahmedabad शहर को सौंपी गई है. यह कॉमनवेल्थ गेम्स का 100वां (शताब्दी) संस्करण होगा. इससे पहले India ने साल 2010 में (New Delhi) कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी. अब India की निगाहें ओलंपिक गेम्स 2036 की मेजबानी पर हैं.

भारत, जर्मनी, हंगरी, कतर, कोरिया गणराज्य, साउथ अफ्रीका और तुर्की सात देशों में शामिल है जो ओलंपिक गेम्स 2026 की मेजबानी के लिए इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की लगातार बातचीत में दिलचस्पी ले रहे हैं. India के प्रोजेक्ट के लिए Ahmedabad को प्रस्तावित मेजबान शहर के तौर पर चुना गया है.

पीएम मोदी ने कहा, “India 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की तैयारी कर रहा है. हम 2036 ओलंपिक्स की मेजबानी का सपना भी लेकर आगे बढ़ रहे हैं. आने वाले वर्षों में दुनिया के बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स India में होंगे, इसलिए India के युवाओं के पास अब मंच भी है, संभावना भी है और समर्थन भी है. इसका मतलब है कि मौके अनंत हैं. मुझे विश्वास है आपकी पीढ़ी India को खेल की दुनिया में भी नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी.”

–

आरएसजी/वीसी

Leave a Comment