
नूंह, 11 अक्टूबर . Haryana में डेढ़ साल के लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार गांव कुर्थला के शहीद अग्निवीर समय सिंह को सम्मान मिल ही गया. Sunday को नूंह जिले के गांव कुर्थला में शहीद अग्निवीर समय सिंह की प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किया. इस दौरान पूरा गांव देशभक्ति के नारों से गूंज उठा.
कार्यक्रम में Union Minister राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि उन्हें एक शहीद की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए आमंत्रित किया गया, इस बात का उन्हें गर्व है. उन्होंने कहा कि नूंह का छोटा सा गांव कुर्थला आज साहसिक गांव के रूप में Haryana में अलग पहचान रखता है. इस गांव से अब तक सात जवान देश के लिए शहीद हो चुके हैं.
राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि Haryana के कोने-कोने से ऐसे ही वीर पैदा होते रहें ताकि देश की रक्षा हो सके. कुर्थला से Haryana के हर गांव को प्रेरणा लेनी चाहिए. इस मौके पर उन्होंने गांव में कम्युनिटी सेंटर के निर्माण के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा भी की.
शहीद अग्निवीर के पिता दलबीर सिंह पूर्व सैनिक हैं. उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि इस सम्मान को पाने के लिए उन्हें लंबा संघर्ष करना पड़ा. ग्रामीणों ने इस लड़ाई में पूरा सहयोग दिया. जिला प्रशासन के सहयोग से रक्षा मंत्री तक से मुलाकात और पत्राचार किया गया. Chief Minister से भी गुहार लगाई और जिला मुख्यालय के कई चक्कर लगाए, तब जाकर यह सम्मान मिला.
उन्होंने कहा, “जिस देश में शहीदों का सम्मान नहीं रहता, वह देश नहीं रहता. बेटे के लिए बहुत सपने संजोए थे, लेकिन उसने देश सेवा के लिए जान दे दी. बेटे की शुरू से ही फौज में जाने की इच्छा थी.” 19 साल की उम्र में शहादत देने वाले बेटे पर उन्हें गर्व है.
शहीद की बहन पूजा ने बताया कि प्रशासन, विशेष रूप से जिला उपायुक्त, वह आभार जताती हैं कि उनके भाई को सम्मान मिला है. उन्होंने बताया कि गांव के स्कूल का नामकरण भी शहीद अग्निवीर समय सिंह के नाम पर किया गया है. इसके लिए उन्होंने दफ्तरों के बहुत चक्कर काटे हैं.
पूजा ने मांग की कि शहीद स्थल की देखभाल के लिए दो कर्मचारी तैनात किए जाएं और लाइट की व्यवस्था की जाए, ताकि यह स्थल पूरी तरह से शहीद पार्क के रूप में विकसित हो सके. परिजनों ने प्रतिमा के अनावरण और स्कूल के नामकरण के लिए प्रशासन और Union Minister का आभार जताया.
–
एससीएच/वीसी