स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन तीन दिन के दौरे पर आज आएंगे भारत, पीएम मोदी से करेंगे बातचीत

New Delhi, 5 अक्टूबर . स्विस परिसंघ के President गाइ परमेलिन Prime Minister Narendra Modi के निमंत्रण पर Monday को तीन दिन की राजकीय यात्रा पर India आ रहे हैं. उनकी इस यात्रा में व्यापार, निवेश, विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और लोगों की आवाजाही जैसे क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर जोर रहेगा.

President परमेलिन की India यात्रा 5 से 7 अक्टूबर तक होगी.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, President परमेलिन के साथ वरिष्ठ अधिकारियों और कारोबारी नेताओं का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी India आएगा. यह उनकी पहली राजकीय India यात्रा होगी. वहीं, इस साल वह दूसरी बार India आ रहे हैं. इससे पहले वह फरवरी 2026 में New Delhi में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए India आए थे.

Prime Minister मोदी और President परमेलिन के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी. इस दौरान दोनों नेता व्यापार और निवेश, विज्ञान, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, मोबिलिटी, संस्कृति और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क समेत कई क्षेत्रों में अब तक हुए सहयोग की समीक्षा करेंगे.

दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा करेंगे. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर India और स्विट्जरलैंड के बीच सहयोग को लेकर भी बातचीत होगी.

विदेश मंत्रालय ने कहा, “पांच अक्टूबर को Prime Minister मोदी और President परमेलिन द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. इस दौरान व्यापार और निवेश, विज्ञान, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, मोबिलिटी, संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क समेत कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की जाएगी. दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग को लेकर भी विचार साझा करेंगे.”

India दौरे के दौरान President परमेलिन, President द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे. President मुर्मु उनके सम्मान में आधिकारिक भोज का आयोजन करेंगी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी स्विस President से मुलाकात करेंगे.

President परमेलिन की यह यात्रा इसलिए भी खास है क्योंकि वह 7 अक्टूबर को दूसरे भारत-ईएफटीए प्रॉस्पेरिटी समिट में हिस्सा लेंगे. यह कार्यक्रम भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) के लागू होने की पहली वर्षगांठ के मौके पर होगा.

विदेश मंत्रालय ने आर्थिक साझेदार के तौर पर स्विट्जरलैंड की अहमियत पर भी जोर दिया. मंत्रालय के मुताबिक, यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन (ईएफटीए) के देशों में स्विट्जरलैंड India का सबसे बड़ा व्यापार और निवेश साझेदार है.

मंत्रालय ने India और स्विट्जरलैंड के बीच लंबे समय से चले आ रहे दोस्ताना रिश्तों का भी जिक्र किया. साथ ही कहा कि दोनों देशों के बीच नियमित उच्चस्तरीय मुलाकातें रिश्तों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं.

विदेश मंत्रालय ने कहा, “India और स्विट्जरलैंड के बीच लंबे समय से दोस्ताना रिश्ते हैं. यह यात्रा नियमित उच्चस्तरीय बातचीत को आगे बढ़ाते हुए द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी. साथ ही आपसी हित के नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने में भी मदद करेगी.”

President परमेलिन की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब India और स्विट्जरलैंड के बीच लगातार उच्चस्तरीय संपर्क बना हुआ है. India के President की स्विट्जरलैंड की पिछली राजकीय यात्रा 2019 में हुई थी, जबकि Prime Minister Narendra Modi ने 2016 और 2018 में स्विट्जरलैंड की आधिकारिक यात्राएं की थीं.

–

एवाई/एएस

Leave a Comment