
New Delhi, 5 अक्टूबर . एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल का प्रदर्शन शानदार रहा. India ने 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल अपने नाम किए. देश के इस ऐतिहासिक अभियान में Haryana राज्य के प्लेयर्स का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने 14 गोल्ड समेत कुल 32 मेडल जीते.
Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने राज्य के खिलाड़ियों को इस खास उपलब्धि के लिए बधाई दी है. Chief Minister ने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान पूरे विश्व में ऊंचा किया. India के 21 में से 14 गोल्ड मेडल Haryana के खिलाड़ियों ने दिलाए. राज्य के पांच खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धा ने गोल्ड जीते, जबकि 9 प्लेयर्स ने टीम इवेंट में देश को गोल्ड मेडल दिलाया.
Haryana के 4 खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धा और 5 टीम इवेंट्स में सिल्वर मेडल जीता. वहीं, राज्य के 8 खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत प्रतियोगिता और एक टीम इवेंट्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता. बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया, तो फ्रीस्टाइल कुश्ती में सुजीत कलकल ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया.
पुरुष पहलवान अंकुश पंघाल 80 किलोग्राम वर्ग में India को गोल्ड मेडल दिलाने में सफल रहे, जबकि कीर्ति शर्मा, नीरू ढांडा ने भी गोल्ड मेडल जीता. इसके अलावा, हॉकी और कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम में भी Haryana के खिलाड़ी शामिल रहे, जिन्होंने देश का मान बढ़ाया.
एशियन गेम्स 2026 में India ने अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया. India ने सबसे ज्यादा 24 मेडल एथलेटिक्स में जीते, जिसमें एक गोल्ड, 9 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज शामिल रहे. इसके बाद भारतीय शूटर्स ने देश के लिए 15 मेडल जीते, जिसमें 3 गोल्ड, 8 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज रहे.
आर्चरी से भी 9 मेडल आए, जिसमें सर्वाधिक 5 गोल्ड शामिल रहे. बॉक्सिंग में India ने अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड समेत 6 मेडल जीते. वहीं, 28 साल बाद भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम ने एक साथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता. क्रिकेट में भी पुरुष और महिला टीम गोल्ड पर कब्जा जमाने में कामयाब रही.
–
एसएम/एएस