Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

स्लोवाक राजदूत रॉबर्ट मैक्सियन को ‘डीडीएलजे’ से है प्यार, दोहराया मशहूर डायलॉग

स्लोवाक राजदूत रॉबर्ट मैक्सियन को ‘डीडीएलजे’ से है प्यार, दोहराया मशहूर डायलॉग

New Delhi, 24 अक्टूबर . Bollywood की सदाबहार रोमांटिक फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) का जादू आज भी दुनियाभर के लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. India में स्लोवाकिया के राजदूत रॉबर्ट मैक्सियन भी इस फिल्म की यादों में खोए नजर आए. उन्होंने फिल्म का मशहूर डायलॉग ‘छोटे-छोटे शहरों से…’ बोलते हुए वीडियो साझा किया और शाहरुख खान तथा काजोल अभिनीत इस फिल्म को सदाबहार रोमांटिक क्लासिक बताया.

Saturday को मैक्सियन ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, ” यह ब्लॉकबस्टर फिल्म India में बिताए उनके वर्षों की यादें ताजा कर देती है. 1995 में रिलीज हुई ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ एक ऐसी रोमांटिक फिल्म है, जो समय के साथ अपनी लोकप्रियता बनाए हुए है.”

इसके साथ ही एक वीडियो क्लिप शेयर की. जिसमें वो कार ड्राइव करते हुए मशहूर संवाद अपने अंदाज में सुनाया. बोले, “कोई बात नहीं सेनोरिटा, बड़े-बड़े शहरों में छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं.”

1995 में फिल्म रिलीज हुई थी. इसमें शाहरुख खान ने राज मल्होत्रा और काजोल ने सिमरन सिंह की भूमिका निभाई थी. दोनों की प्रेम कहानी, परिवार के प्रति सम्मान और यूरोप से पंजाब तक पहुंचने वाला सफर फिल्म की पहचान बन गया. आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा में रोमांस को एक नई पहचान दी और कई पीढ़ियों के दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई.

फिल्म का ‘छोटे-छोटे शहरों से…’ वाला संवाद आज भी इसके सबसे यादगार डायलॉग में गिना जाता है. राज के अंदाज में बोले गए इस संवाद ने फिल्म के किरदार और उसकी कहानी को दर्शकों की स्मृतियों में खास जगह दी है.

मैक्सियन अपने आधिकारिक अकाउंट के जरिए India की खूबसूरती, भाषा और विविधता को अक्सर सराहते नजर आते हैं. जून में जब Prime Minister Narendra Modi ने स्लोवाक गणराज्य की आधिकारिक यात्रा की थी तो उन्होंने एक्स पोस्ट पर एक वीडियो संदेश जारी कर हिंदी में पीएम का स्वागत किया था. उन्होंने कहा, “India और स्लोवाकिया के संबंधों में एक ऐतिहासिक अवसर है. आशा है कि उनकी ये यात्रा India और स्लोवाकिया के रिश्तों को और मजबूत करेगी.”

–

केआर/

Share