Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

देवास में जहरीली शराब पीने से 13 मौतें, बड़े ‘मगरमच्छों’ पर कारवाई कब : अरुण यादव

देवास में जहरीली शराब पीने से 13 मौतें, बड़े ‘मगरमच्छों’ पर कारवाई कब : अरुण यादव

Bhopal , 24 अक्टूबर ( ) Madhya Pradesh के देवास जिले में 20 दिनों में हुई 13 मौतों को लेकर पूर्व Union Minister अरुण यादव ने राज्य की मोहन यादव Government पर हमला बोला है. उनका आरोप है कि यह मौतें जहरीली शराब से हुई है और सवाल उठता है कि राज्य में बड़े मगरमच्छों पर कारवाई कब होगी. वहीं प्रशासन आरोप को नकार रहा है.

दरअसल, देवास जिले के चंदाना गांव और बिंजाना गांव में 27 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच 13 लोगों की मौत हुई है . परिजनों का आरोप है कि शराब पीने के बाद उल्टी हुई, चक्कर आए और आंखों की रोशनी कम हो गई. बाद में मौत हो गई. प्रशासन इन आरोपों को नकारते हुए मौत के कारण अलग-अलग बता रहा है.

पूर्व Union Minister एवं अरुण यादव ने देवास की घटना को लेकर Government पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि बड़े मगरमच्छों पर कब होगी कार्यवाही? मध्यप्रदेश में जहरीली शराब से गरीबों की मौत का सिलसिला कब रुकेगा? उन्होंने आगे कहा है कि सागर के बाद देवास में 13 मौतें, शराब पीकर पहले आंखों की रोशनी गई, फिर जिंदगी . सवाल सीधा है यह Government शराब माफिया चला रहे हैं या Government ही शराब माफिया के इशारे पर चल रही है? हर मौत के बाद Government की खामोशी क्यों ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते 20 दिनों मे चंदाना गांव में नौ और बिंजाना गांव चार लोगों की मौत हुई है. पीड़ित परिवारों और ग्रामीणों का आरोप है जिन लोगों की मौत हुई, उन लोगों ने शराब पी थी और उसके बाद ही उनकी मौत हुई है.

इसके अलावा यह भी बताया गया है कि मौत का शिकार हुए अधिकांश लोग मजदूर वर्ग के हैं और शराब पीते थे . राज्य मे इससे पहले सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब पीने से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. अब देवास जिले में भी इसी तरह की बात सामने आ रही है और कांग्रेस इसको लेकर हमलावर हो गई है.

–

एसएनपी/वीसी

Share