स्मैट 2026: परमेश्वरन शिवरामन ने खेली आतिशी पारी, पुडुचेरी ने मध्य प्रदेश को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराया

मोहाली, 26 नवंबर . सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के ग्रुप सी मुकाबले में पुडुचेरी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए Madhya Pradesh को 2 विकेट से हराया. पुडुचेरी ने Madhya Pradesh से मिले 158 रनों के लक्ष्य को 2 गेंद शेष रहते हुए हासिल किया.
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुडुचेरी टीम को वेदांत भारद्वाज और राघवन राममूर्ति ने सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े. वेदांत 22 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, राघवन 14 गेंदों में 24 रन बनाने के बाद सारांश जैन का शिकार बने. पुगझेंडी आकाश 11 रन ही बना सके, जबकि कप्तान अमन खान बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.
विकेटकीपर बल्लेबाज गौतम दिलीप शास्त्री ने 32 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए. राघव गोयल 7 रन बनाकर रन आउट हुए. सागर त्रिवेदी एक रन ही बना सके. परमेश्वरन शिवरामन ने अंत के ओवरों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 46 रनों की आतिशी पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और तीन छक्के लगाए और टीम को जीत दिलाकर लौटे. Madhya Pradesh की तरफ से गेंदबाजी में शिवांग कुमार ने 4 ओवर के स्पेल में 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं, आवेश खान और सारांश जैन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.
इससे पहले, Madhya Pradesh ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 157 रन बनाए. Madhya Pradesh की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अंकुश सिंह महज 9 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, शिवांग कुमार भी 9 रन बनाने के बाद आउट हुए. सारांश जैन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. कप्तान रजत पाटीदार पुडुचेरी के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते दिखाई दिए और 17 गेंदों में 18 रन ही बना सके.
राहुल बाथम ने 21 गेंदों में 24 रन बनाए. रितिक टाडा ने 10 रनों का योगदान दिया. वहीं, मंगेश यादव एक रन ही बना सके. पुडुचेरी की ओर से गेंदबाजी में प्रणय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर के स्पेल में 29 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए. राघव गोयल और बादल रावत ने एक-एक विकेट चटकाया.
–
एसएम/एएस


