Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राजनीति,राष्ट्रीय

स्मिता ठाकरे के बेटे और अभिनेता ऐश्वर्य ठाकरे साइबर ठगी के शिकार

स्मिता ठाकरे के बेटे और Actor ऐश्वर्य ठाकरे साइबर ठगी के शिकार

Mumbai , 3 नवंबर . Maharashtra की राजधानी Mumbai में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है. स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे परिवार से जुड़ी जानी-मानी हस्ती स्मिता ठाकरे के बेटे और Actor ऐश्वर्य ठाकरे साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं. ऐश्वर्य ठाकरे बालासाहेब ठाकरे के पोते हैं.

अज्ञात ठगों ने रातोंरात उनके बैंक खाते से 19,638 रुपये उड़ा लिए. इस मामले में ओशिवारा Police ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Police के अनुसार, ऐश्वर्य ठाकरे अंधेरी पश्चिम में मां स्मिता ठाकरे (66) और दादी कुंदा चित्रे (90) के साथ रहते हैं. वह अभिनय के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं.

यह घटना 30 अक्टूबर की रात की है. रात करीब 1:30 बजे जब Actor अपने घर पर थे, तो उनके मोबाइल पर बैंक खाते से पैसे कटने के मैसेज आने शुरू हुए. सबसे पहले 307 रुपये कटे और उसके कुछ ही मिनटों बाद रात 1:30 से 1:40 बजे के बीच कई ट्रांजैक्शन के जरिए खाते से कुल 19,638 रुपये साफ हो गए. इसमें एक ट्रांजैक्शन 15,511 रुपये का भी था.

ट्रांजैक्शन की जांच में पता चला कि यह पैसा विदेशी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे पापा जॉन्स और जॉलीबी के जरिए ट्रांसफर किया गया था.

खाते से बिना अनुमति के पैसे निकलने का पता चलते ही पीड़ित ने तुरंत Police से संपर्क किया. ओशिवारा Police ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

फिलहाल Police साइबर सेल की मदद से बैंक ट्रांजैक्शन के आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल सबूतों की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके.

–

वीकेयू/एएस

Share