
Mumbai , 12 सितंबर . Actor गजराज राव ने social media पर अनचाहे और परेशान करने वाले यूजर्स को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए पूछा कि ऐसे लोगों से कैसे निपटा जाए और क्या इनके लिए कोई समाधान नहीं है?
Saturday को साझा की गई पोस्ट में Actor ने बताया कि जब भी उन्हें कोई पोस्ट पसंद आती है, तो वह उसकी सराहना करने या अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए कमेंट करते हैं. लेकिन, कई बार कुछ लोग उनके कमेंट के नीचे आकर अपनी भड़ास निकालने लगते हैं, जिससे उन्हें परेशानी होती है.
गजराज राव ने लिखा, “आपको कोई पोस्ट अच्छी लगती है, आप उस पोस्ट के नीचे कमेंट करते हैं. उसे स्वीकार करने के लिए, उसकी सराहना करने के लिए. किसी Actor की परफॉर्मेंस अच्छी लगी, किसी लेखक या निर्देशक का काम अच्छा लगा, किसी का जन्मदिन है, कोई खूबसूरत जगह के बारे में बता रहा है. कोई समाज के भले की बात कर रहा है. किसी ने अच्छी कविता लिखी. कोई रेस्टोरेंट मुझे अच्छा लगा. कोई चश्मा, जूता या फोन मुझे पसंद आ गया. मैं कमेंट कर देता हूं. मुझे तसल्ली मिलती है. मुझे अच्छा लगता है.”
उन्होंने आगे लिखा, “लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कोई नमूना मेरे कमेंट के नीचे अपनी भड़ास टांग जाता है. जैसे, ‘ये फोन बेकार है’, ‘इस कार की आफ्टर सेल्स सर्विस बहुत खराब है’, ‘मुझे इस रेस्टोरेंट का खाना पसंद नहीं’, ‘अक्षय कुमार से मेरी बात करवा दो’, ‘कार्तिक के लिए मेरे पास एक स्क्रिप्ट है, उनसे कहिए मेरे डीएम का जवाब दें’.”
गजराज राव ने ऐसे लोगों की तुलना ‘social media पिस्सुओं’ से करते हुए कहा, “जैसे खून के पिस्सू होते हैं, वैसे ही ये social media पिस्सू होते हैं. ये किसी के भी पीछे लग जाते हैं. अरे, अपनी बात अलग से पोस्ट करो न.”
पोस्ट के आखिर में उन्होंने फॉलोअर्स से सलाह मांगी. उन्होंने लिखा, “ऐसे लोगों का क्या करना चाहिए? क्या मार्क ने इनका कोई इलाज नहीं ढूंढा? किसी के पास कोई समाधान है?”
–
एएमटी/एबीएम