
भुवनेश्वर, 12 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की Odisha इकाई ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर को भुवनेश्वर में मेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करेगी. पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष पांडा ने बताया कि शिविर का आयोजन यूनिट-3 स्थित प्रदर्शनी मैदान में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा. उन्होंने Odisha के युवाओं से बड़ी संख्या में रक्तदान करने की अपील की है.
अभिलाष पांडा ने से बातचीत में कहा कि Prime Minister मोदी के जन्मदिन के अवसर पर युवा मोर्चा की Odisha इकाई इस मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करने जा रही है. यह कार्यक्रम ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हिस्सा है. शिविर में स्वैच्छिक रक्तदाताओं की बड़ी भागीदारी की उम्मीद है और संगठन का लक्ष्य रक्तदान के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ना है. Odisha के युवा भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में 17 सितंबर को रक्तदान के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेंगे.
उन्होंने कहा कि Odisha के युवा अलग-अलग माध्यमों से Prime Minister मोदी के प्रति अपना समर्थन और स्नेह व्यक्त करते रहे हैं. रक्तदान शिविर के जरिए भी युवा सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देंगे. उन्होंने Chief Minister मोहन चरण माझी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल का आभार जताते हुए कहा कि दोनों नेताओं से पार्टी को इस तरह के आयोजनों के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलती रहती है. पांडा ने उम्मीद जताई कि शिविर में बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे और यह अभियान देशभर में एक उदाहरण बनेगा.
ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान चीनी President शी जिनपिंग के India रवाना होने से पहले दिए गए उस बयान पर भी अभिलाष पांडा ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने दोनों देशों के संबंधों को बेहतर तरीके से संभालने और बातचीत बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया था. पांडा ने कहा कि India हमेशा शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और पड़ोसी देशों के साथ बेहतर संबंधों की नीति की बात करता रहा है. शांति किसी भी देश की प्रगति और विकास के लिए महत्वपूर्ण कारक है और India का उद्देश्य सभी के विकास के साथ आगे बढ़ना रहा है.
अभिलाष पांडा ने पूर्व Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘दोस्त बदले जा सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं’, इसलिए India को अपने पड़ोसी देशों के साथ शांतिपूर्ण और मजबूत संबंध रखने चाहिए. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘नया भारत’ अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा. India सभी देशों के साथ अच्छे संबंध रखना चाहता है, लेकिन राष्ट्रीय हितों की कीमत पर समझौता नहीं करेगा.
चीन के साथ संबंधों पर पांडा ने कहा कि India चीन के साथ अच्छे संबंध चाहता है, लेकिन इसके लिए चीन को India की संप्रभुता और राष्ट्रीय अखंडता का सम्मान करना होगा. India की ओर से चीन को हमेशा दोस्ती की नजर से देखने की कोशिश की गई है. India सभी देशों के साथ संबंधों को मजबूत करना चाहता है और चीन के साथ भी सकारात्मक रिश्तों का स्वागत करेगा. दोनों देशों के बीच संवाद और आपसी सम्मान से संबंधों को आगे बढ़ाने का रास्ता तैयार हो सकता है.
ब्रिक्स सम्मेलन में रूस के President व्लादिमीर पुतिन और चीन के President शी जिनपिंग की मौजूदगी को अभिलाष पांडा ने India की बढ़ती वैश्विक भूमिका का संकेत बताया. उन्होंने कहा कि दुनिया के प्रमुख नेताओं का India आना इस बात को दर्शाता है कि India अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के केंद्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. शी जिनपिंग द्वारा India के साथ अच्छे संबंधों की इच्छा जताना सकारात्मक संदेश है और India के लोग भी चीन के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं. लेकिन, अच्छे संबंध आपसी सम्मान, संप्रभुता और राष्ट्रीय अखंडता के आधार पर ही आगे बढ़ने चाहिए.
–
पीएसके