Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

सोशल मीडिया पर किम जोंग-उन की मौत से जुड़े दावे झूठे : दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी

सोशल मीडिया पर किम जोंग उन की मौत से जुड़े दावे झूठे : दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी

social media पर किम जोंग-उन की मौत से जुड़े दावे झूठे : दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी

सियोल, 23 अक्टूबर . दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने Friday को संसदीय समिति को बताया कि social media पर हाल ही में फैल रही उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन की मौत से जुड़ी बातें सिर्फ अफवाह है.

सूत्रों के अनुसार, नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (एनआईएस) ने यह जानकारी नेशनल असेंबली की इंटेलिजेंस कमेटी की एक बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के सांसदों को दी.

social media पर यह दावा किया जा रहा था कि किम जोंग-उन को गंभीर मस्तिष्क रक्तस्राव (ब्रेन हेमरेज) हुआ, वह कोमा में चले गए और उनकी मृत्यु हो गई. ये अफवाह विदेशी social media प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैली और कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने भी इन्हें प्रकाशित किया. हालांकि इन दावों के समर्थन में कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया गया.

उत्तर कोरिया के Governmentी मीडिया ने इन अफवाहों पर सीधे तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. हालांकि, Tuesday को Governmentी मीडिया ने खबर दी थी कि किम जोंग-उन ने एक दिन पहले प्योंगयांग में आयोजित परिधान और जूता प्रदर्शनी का दौरा किया था. जारी तस्वीरों में वह अपनी बेटी जू-ए के साथ प्रदर्शनी का निरीक्षण करते दिखाई दिए.

पिछले महीने समिति को दी गई जानकारी में एनआईएस ने बताया था कि 140 किलोग्राम से अधिक वजन वाले किम जोंग-उन गंभीर मोटापे के कारण हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम में हैं, लेकिन फिलहाल उनके स्वास्थ्य में किसी गंभीर समस्या के संकेत नहीं मिले हैं.

एजेंसी ने कहा था कि किम बिना किसी परेशानी के चल-फिर रहे हैं. यहां तक कि एक युद्धपोत के निरीक्षण के दौरान उन्हें सीढ़ियां चढ़ते हुए दौड़ते भी देखा गया था. साथ ही उनके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए विशेष चिकित्सा कर्मियों की टीम तैनात है.

Friday की बैठक में उत्तर कोरिया की सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की वरिष्ठ नेता और किम जोंग-उन की बहन किम यो-जोंग की गतिविधियों पर भी चर्चा हुई. बताया गया कि उन्होंने उत्तर और दक्षिण कोरिया की सीमा पर चल रहे किलेबंदी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. उनके साथ उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय के सलाहकार पाक जोंग-चोन भी मौजूद थे.

गौरतलब है कि अप्रैल 2024 से उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया के साथ अपनी सीमा को मजबूत बनाने के प्रयास तेज कर रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार, किम यो-जोंग ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ प्रचार प्रसारण करने वाले लाउडस्पीकर अभियान को फिर से शुरू करने की धमकी भी दी है. उन्होंने सीमा किलेबंदी को लेकर जारी तनाव के बीच भयावह और चिंताजनक स्थिति की चेतावनी दी.

इस बीच एनआईएस की अगले सप्ताह संसदीय समिति द्वारा समीक्षा की जानी है, जिसमें सांसदों द्वारा उत्तर कोरिया से जुड़े हालिया घटनाक्रमों और अन्य सुरक्षा मामलों पर चर्चा किए जाने की संभावना है.

–

एएमटी/वीसी

Share