पार्टी का समग्र तौर पर प्रबंधन करना आत्मनिर्माण के लिए सीपीसी की दीर्घकालीन रणनीति

बीजिंग, 24 अक्टूबर . सब जानते हैं कि अगर आप लंबे समय तक शारीरिक रूप से स्वास्थ्य बने रहना चाहते हैं तो बीमार पड़ने पर इलाज कराने की नहीं, बल्कि रोजाना नियमित व्यायाम करने और लगातार अपनी देखभाल करते रहने की जरूरत होती है.
लंबे समय तक आत्म-अनुशासन की कमी और छोटी-मोटी बीमारियों की अनदेखी करने से सबसे मजबूत शरीर में भी धीरे-धीरे अंदरूनी स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं.
लंबे समय से सत्ता में रहने वाली चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के लिए सख्ती के साथ पार्टी का समग्र तौर पर प्रबंधन करना मूल रूप से Political दल के लिए नियमित ‘फिटनेस कार्यक्रम’ है. यह कोई चरणबद्ध सुधार अभियान नहीं है, बल्कि सदी पुरानी Political पार्टी के लिए जीवंत बनी रहने और दीर्घकालिक व निरंतर प्रगति सुनिश्चित करने में आत्म-परिष्करण और आत्म-नवीनीकरण की प्रक्रिया है.
शायद आप सोचते हैं कि पार्टी का समग्र तौर पर प्रबंधन करना एक कठिन Political अवधारणा है, वास्तव में इसका कोर बहुत सरल है. यह पार्टी के सभी सदस्यों के लिए व्यापक और सर्वांगीण ‘स्वास्थ्य प्रबंधन’ है.
स्व-शासन से जुड़ी यह ज्ञान-संपदा चीन की उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति की मिट्टी में गहराई से रची-बसी है. पार्टी का समग्र तौर पर प्रबंधन करना आत्म-विकास और शासन से जुड़ी पारंपरिक चीनी समझ की आधुनिक विरासत और नवाचार को दर्शाता है.
इससे न सिर्फ चीन में शासन का आधार मजबूत किया गया, बल्कि वैश्विक Political दल के प्रशासन के लिए व्यावहारिक और कारगर चीनी प्रस्ताव दिया गया.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एमएसस/


