Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

शिक्षक एमएलसी चुनाव: आगरा में तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को फिर होगा मतदान, 23 अक्टूबर की वोटिंग रद्द

शिक्षक एमएलसी चुनाव: आगरा में तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को फिर होगा मतदान, 23 अक्टूबर की वोटिंग रद्द

Lucknow, 24 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन मतदेय स्थलों पर 26 अक्टूबर को पुनर्मतदान कराया जाएगा. India निर्वाचन आयोग ने इन केंद्रों पर 23 अक्टूबर को हुए मतदान को शून्य घोषित कर दिया है. पुनर्मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा. आयोग ने मामले में जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच कराकर 25 अक्टूबर तक रिपोर्ट सौंपने के भी निर्देश दिए हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने Saturday को बताया कि आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या-20, तहसील परिसर खेरागढ़ के कक्ष संख्या-1, मतदेय स्थल संख्या-21, क्षेत्र पंचायत कार्यालय सैंया के कक्ष संख्या-1 और मतदेय स्थल संख्या-26, क्षेत्र पंचायत कार्यालय फतेहाबाद के कक्ष संख्या-1 पर पुनर्मतदान कराया जाएगा.

उन्होंने बताया कि India निर्वाचन आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 58ए(2)(ए) के तहत इन तीनों मतदेय स्थलों पर पहले हुए मतदान को शून्य घोषित किया है. आयोग ने पुनर्मतदान के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों, मीडिया, आयोग के प्रेक्षकों तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन व्यक्तियों की अवैध गतिविधियों या अनियमितताओं के कारण पुनर्मतदान की स्थिति उत्पन्न हुई, उन्हें दोबारा मतदान की प्रक्रिया में किसी भी तरह की जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाएगी. पुनर्मतदान के दौरान मतदाताओं के दाहिने हाथ की तर्जनी पर अमिट स्याही लगाई जाएगी.

उन्होंने बताया कि मामले में जिम्मेदार व्यक्तियों, जिनमें Policeकर्मी और मतदान कार्मिक भी शामिल हैं, का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा. इस संबंध में आगरा मंडल के मंडलायुक्त को तत्काल जांच कर 25 अक्टूबर तक India निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं.

नवदीप रिणवा ने बताया कि तीनों मतदेय स्थलों पर पुनर्मतदान सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद मतगणना शुरू करने के लिए India निर्वाचन आयोग से निर्धारित प्रारूप में अनुमति प्राप्त की जाएगी. संबंधित अधिकारियों को मतदान निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं.

–

विकेटी/एएसएच

Share