Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा: पीएम मोदी

सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा: पीएम मोदी

Lucknow, 21 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को कहा कि एक साल पहले देशवासियों से जरूरत न होने पर सोना खरीदने से बचने की उनकी अपील को लोगों ने सकारात्मक रूप से लिया. उन्होंने दावा किया कि लोगों ने सोने की खरीदारी में संयम बरता, जिससे सोने की कीमतों में गिरावट आई और नागरिकों का पैसा बचा.

Lucknow में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए Prime Minister मोदी ने एक साल पहले की अपनी अपील को याद किया. उन्होंने कहा कि देशवासियों ने उनकी बात पर ध्यान दिया और अनावश्यक रूप से सोना खरीदने से परहेज किया. Prime Minister ने कहा, “एक साल पहले मैंने देशवासियों से आग्रह किया था कि एक साल तक अगर जरूरी न हो तो सोना न खरीदें.”

इस अपील का उल्लेख करते हुए Prime Minister ने पूर्व Prime Minister लाल बहादुर शास्त्री के उस आह्वान की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने खाद्यान्न संकट के दौरान देशवासियों से एक समय का भोजन छोड़ने की अपील की थी. पीएम मोदी ने कहा कि देश में आज भी लोगों के भीतर अपील पर अमल करने की वही भावना मौजूद है.

उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि जैसे लाल बहादुर शास्त्री जी ने देशवासियों से एक समय का भोजन छोड़ने के लिए कहा था और देश ने उनकी बात मानी थी, मेरे देश में आज भी वही चरित्र कायम है.”

Prime Minister ने दावा किया कि सोने की खरीदारी कम होने से उसकी कीमतों में गिरावट आई और लोगों को आर्थिक रूप से फायदा हुआ. उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उनसे मिलकर बताया कि उनकी सलाह मानने से उनका पैसा बच गया.

उन्होंने कहा, “मेरे जैसे एक सामान्य व्यक्ति ने सोना कम खरीदने के लिए कहा, देशवासियों ने सोना कम खरीदा और सोने की कीमतें नीचे आ गईं. आज लोग मुझे बताते हैं कि मोदी जी, आपने कहा था, हमने आपकी बात सुनी और हमारा पैसा बच गया.”

Prime Minister मोदी Saturday को Lucknow में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में आईटीआई और अन्य कौशल प्रशिक्षण संस्थानों के 52 राष्ट्रीय स्तर के टॉपर्स को सम्मानित किया गया.

अपने संबोधन के दौरान Prime Minister ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुशल भारतीय कामगारों की बढ़ती मांग का भी उल्लेख किया. उन्होंने खाड़ी देशों में बुनियादी ढांचे के विकास में भारतीय कारीगरों और कुशल श्रमिकों के योगदान की सराहना की.

Prime Minister ने कहा कि भारतीय युवाओं के कौशल और हुनर की मांग दुनिया के कई देशों में बढ़ रही है, जो देश के कौशल विकास प्रयासों और श्रमिकों की क्षमता को दर्शाता है.

–

डीएससी

Share