
Mumbai , 22 सितंबर . निर्देशक साइकत बागबान की फिल्म ‘सोहला’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. Actress सोनाली बेंद्रे ने ‘सोहला’ की प्रस्तुतकर्ता (प्रजेंटर) बनने के अपने फैसले के बारे में खुलकर बात की.
उन्होंने बताया कि फिल्म ‘सोहला’ की कहानी ने उन पर गहरा प्रभाव छोड़ा और इसे देखने के बाद भी यह लंबे समय तक उनके मन में बनी रही. उन्होंने कहा कि वह बहुत कम प्रोजेक्ट के साथ अपना नाम जोड़ती हैं, लेकिन ‘सोहला’ उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है, जिसका समर्थन करने के लिए वह इसकी कहानी से प्रभावित होकर तैयार हुईं.
सोनाली ने कहा, “पिछले कई वर्षों में मुझसे कई चीजों के साथ अपना नाम जोड़ने के लिए कहा गया, लेकिन मैंने बहुत कम बार हां कहा है. ‘सोहला’ भी उन दुर्लभ प्रोजेक्ट्स में से एक है. यह ऐसी फिल्म नहीं है जिसे मैंने देखा और फिर भूल गई.”
उन्होंने कहा, “यह फिल्म मेरे साथ उसी तरह बनी रही, जैसे कोई ऐसी किताब जो धीरे-धीरे आपकी सोच बदल देती है. मुझे लगा कि इस कहानी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहिए और यही किसी फिल्म को प्रस्तुत करने का असली मतलब है.
सोनाली बेंद्रे ने कहा, मैं ‘सोहला’ को एक Actress के तौर पर नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत कर रही हूं जो इस फिल्म और निर्देशक साइकत बागबान की कहानी पर विश्वास करती है.”
डायरेक्टर सैकत बागबान ने कहा, “‘सोहला’ बचपन, दोस्ती, परिवार और उन छोटे-छोटे पलों का जश्न है जो हमारी पहचान का हिस्सा बन जाते हैं. पश्या उस दुनिया के केंद्र में है और इस पोस्टर के जरिए उसे दर्शकों के सामने पहला कदम उठाते हुए देखना मेरे लिए बहुत खास है. हर फिल्ममेकर ऐसे सहयोगियों की तलाश करता है जो कहानी में उसी तरह विश्वास करें जैसे खुद बनाने वाला करता है.”
उन्होंने कहा, “मेरी पहली फीचर फिल्म को रोज ऑडियो विजुअल्स और सोनाली बेंद्रे द्वारा प्रजेंट किया जाना इस सफर को बहुत ज्यादा हौसला देता है. मैं दर्शकों द्वारा 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में ‘सोहला’ का अनुभव करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.”
सोनाली ने ‘सोहला’ का पहला पोस्टर जारी किया, जिससे फिल्म प्रजेंटर के तौर पर उनकी शुरुआत हुई. पोस्टर में पश्या से परिचय कराया गया है, जो 13 साल का लड़का है और कहानी के केंद्र में है. यह कहानी उम्मीद, परिवार और उन फैसलों के बारे में है जो किसी के जीवन को आकार देते हैं.
सैकत बागबान द्वारा निर्देशित इस फिल्म को रोज ऑडियो विजुअल्स के बैनर तले गोल्डी बहल ने प्रोड्यूस किया है. साथ ही कैरीऑन फिल्म्स के बैनर तले सचिन श्रीवास्तव, रत्ना श्रीवास्तव और कविता बागबान भी इसके प्रोड्यूसर हैं. इसमें प्रवीण दालिंबकर, देवदत्त प्रशांत गोने, वर्षा मालवाड़कर, वैष्णवी संजय घोडके और एलेसांद्रा व्हेलन मेरेडिज हैं.
–
एससीएच/वीसी