यूपी में कोई दल भाजपा को अकेले नहीं हरा सकती, साथ आए विपक्ष: इमरान मसूद

New Delhi, 22 सितंबर . उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज होती दिखाई दे रही है. Samajwadi Party की सांसद इकरा हसन के उस बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को सिर्फ Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव ही हरा सकते हैं और कांग्रेस अकेले ज्यादा कुछ नहीं कर सकती. इमरान मसूद ने उनके इस बयान पर कहा कि कोई भी दल अकेले ऐसा नहीं कर सकता और विपक्षी दलों को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए.

समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान इमरान मसूद ने इकरा हसन के बयान पर कहा कि वह भी अकेले यह नहीं कर सकतीं. इसमें क्या दिक्कत है? इकरा हमारी बच्ची हैं. वह हमारी भतीजी जैसी हैं.

कांग्रेस सांसद ने कहा कि कौन क्या कह रहा है और कौन क्या नहीं कह रहा है, इस पर ज्यादा ध्यान देने के बजाय विपक्षी दलों को एक साथ चलने की जरूरत है. उन्होंने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से जुड़े Political संदर्भ का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले भी अलग-अलग नेताओं और दलों की ओर से कई तरह की बातें कही गईं, लेकिन चुनावी नतीजों के बाद तस्वीर अलग रही. इसलिए आइए साथ मिलकर चलें, हम सब सुकून से रहेंगे.

इस दौरान इमरान मसूद ने प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा. चंदे के पैसे से जुड़े आरोपों का जिक्र करते हुए मसूद ने कहा कि आप चंदे का पैसा चुराएंगे और हम विरोधी हो गए. आपकी Government में चंदे का पैसा चोरी हो रहा है और हम विरोधी बन गए हैं.

वहीं, सपा नेता एसटी हसन ने इकरा हसन के बयान पर कहा कि असलियत यह है कि अगर उत्तर प्रदेश में कोई पार्टी भाजपा को हरा सकती है, तो वह Samajwadi Party है. कांग्रेस के हमारे साथ आने से हमारी ताकत और बढ़ेगी. हम चुनाव के दौरान होने वाली सभी बेईमानी वाली हरकतों से भी निपट सकेंगे. हमें उम्मीद है कि कांग्रेस और Samajwadi Party साथ मिलकर Government बनाएगी.

पीएसके

Leave a Comment