Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,कानून,राष्ट्रीय

सॉफ्टवेयर इंजीनियर हत्याकांड: गिरफ्तार प्रेमिका और उसकी मां को कोलकाता पुलिस घटनास्थल पर ले गई, सीन कराया रीक्रिएट

सॉफ्टवेयर इंजीनियर हत्याकांड: गिरफ्तार प्रेमिका और उसकी मां को कोलकाता Police घटनास्थल पर ले गई, सीन कराया रीक्रिएट

कोलकाता, 10 नवंबर . पश्चिम बंगाल Police ने Tuesday को 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या में गिरफ्तार प्रेमिका और उसकी मां को कोलकाता के गरिया इलाके स्थित उस किराये के फ्लैट पर ले जाकर सीन रीक्रिएट कराया, जहां वारदात को अंजाम दिया गया था.

अधिकारियों ने बताया कि उनके साथ फोरेंसिक टीम के अधिकारी भी थे. उन्होंने फ्लैट के अलग-अलग हिस्सों से सैंपल इकट्ठा किए.

जांचकर्ताओं के अनुसार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर सार्थक और उनकी गर्लफ्रेंड संचलिका बसु फरताबाद में एक किराए के फ्लैट में साथ रहते थे. पिछले Saturday को सार्थक का शव उसी फ्लैट से बरामद किया गया था.

Police के मुताबिक, उनके कंधे पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था. Police ने इस मामले में संचलिका और उसकी मां मौमिता बसु को गिरफ्तार कर लिया है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, उस रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी फ्लैट की ओर दौड़े. उन्होंने देखा कि सार्थक कमरे में खून से लथपथ पड़ा था.

सॉफ्टवेयर इंजीनियर सार्थक उत्तर 24 परगना जिले के बारासात का रहने वाला था. वह साल्ट लेक के सेक्टर V स्थित एक कंपनी में काम करता था. आरोपी युवती टेक्नो इंडिया में पढ़ाई कर रही थी. वह गरिया के फरताबाद की रहने वाली है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों अक्सर एक ही जगह आते-जाते थे. कुछ मुलाकातों के बाद उनकी जान-पहचान प्यार में बदल गई. दोनों के परिवारों को इस रिश्ते के बारे में पता था. बाद में सार्थक ने फरताबाद में एक फ्लैट किराए पर लिया और वहां संचलिका के साथ रहने लगा.

वह युवक हफ्ते में कम से कम तीन से चार दिन फरताबाद वाले फ्लैट में रहता था. स्थानीय लोगों को उनके रिश्ते के बारे में जानकारी थी.

Police अब गिरफ्तार महिलाओं के बयानों का मिलान, क्राइम सीन के रिकंस्ट्रक्शन के दौरान जुटाए गए सबूतों से कर रही है.

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया का मकसद यह समझना है कि हत्या से पहले क्या-क्या हुआ, पीड़ित पर किस तरह हमला किया गया और इस मामले में हर आरोपी की क्या भूमिका रही.

—

डीके/वीसी

Share