Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,कानून,राष्ट्रीय

दुर्गापुर में जुए का अड्डा चलाने के आरोप में पूर्व टीएमसी पार्षद गिरफ्तार

दुर्गापुर में जुए का अड्डा चलाने के आरोप में पूर्व टीएमसी पार्षद गिरफ्तार

कोलकाता, 10 नवंबर . पश्चिम बर्धमान जिले में जुए के एक कथित अड्डे पर Police की छापेमारी के दौरान, दुर्गापुर नगर निगम के तृणमूल कांग्रेस के पूर्व पार्षद चंदन साहा को गिरफ्तार किया गया.

Police के अनुसार, दुर्गापुर के एक होटल में जुए का गुप्त अड्डा चलाया जा रहा था. यहां देर रात तक चलने वाले जुए के खेल में बड़ी रकम का लेन-देन होता था.

Police ने बताया कि इस पूरे धंधे के पीछे चंदन साहा मुख्य व्यक्ति था. एक गुप्त सूत्र से जानकारी मिलने के बाद, Monday देर रात दुर्गापुर Police स्टेशन के अधिकारियों ने उस होटल में छापा मारा.

Police की इस कार्रवाई के दौरान चंदन साहा समेत चार लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. Police ने उनके पास से एक लाख रुपए बरामद किए हैं.

Police का कहना है कि होटल के अंदर काफी समय से गतिविधियां चल रही थी और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी.

जांचकर्ताओं को शक है कि चंदन साहा, जो कभी इलाके का एक प्रभावशाली Political व्यक्ति माना जाता था, इस जुए के धंधे का मुख्य आयोजक था. Police अब इस जुए के नेटवर्क के दायरे और गिरफ्तार किए गए लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.

आरोप है कि चंदन साहा इलाके में जबरन वसूली के कई मामलों में भी शामिल रहा है. इस घटना के बाद Political प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. भाजपा विधायक लक्ष्मण चंद्र घोरुई ने आरोप लगाया है कि चंदन साहा लंबे समय से अपने Political रसूख का इस्तेमाल करके जुए का धंधा चला रहा था और इलाके में अन्य अवैध गतिविधियों से भी जुड़ा हुआ था.

उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों को इस बात की जांच करनी चाहिए कि पूर्व पार्षद ने अपनी संपत्ति कैसे जुटाई और क्या इसका संबंध अवैध गतिविधियों से है.

घोरुई ने कहा कि चंदन साहा के कई साथी हैं. यह धंधा काफी समय से चल रहा था. जुए के अड्डे से पूर्व पार्षद समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है. इस पूर्व पार्षद ने कई अवैध गतिविधियों के जरिए काफी संपत्ति बना ली है.

Police ने जुए के मामले के अलावा विधायक के अन्य आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है. मामले की आगे की जांच जारी है.

–

डीकेएम/एबीएम

Share