Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सूर्यकुमार यादव संभालेंगे मुंबई की कमान, जानिए किन खिलाड़ियों को मौका मिला?

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सूर्यकुमार यादव संभालेंगे Mumbai  की कमान, जानिए किन खिलाड़ियों को मौका मिला?

Mumbai , 9 नवंबर . टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए Mumbai का कप्तान नियुक्त किया गया है. सूर्यकुमार यादव को Mumbai के रणजी ट्रॉफी 2026-27 अभियान के शुरुआती चरण के लिए नहीं चुना गया था, लेकिन सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनकी मजबूत स्थिति, जिसमें इस साल India को पुरुष टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बरकरार रखने में कप्तानी करना भी शामिल है, उन्हें एक बार फिर Mumbai टीम की कप्तानी के लिए मजबूत दावेदार बनाती है.

फिलहाल सूर्यकुमार एमसीए प्रेसिडेंट्स कप में एमआईजी क्रिकेट क्लब के लिए खेल रहे हैं. Mumbai की कमान मिलने पर सूर्या ने कहा, “Mumbai का प्रतिनिधित्व करना हमेशा बहुत गर्व की बात होती है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस प्रतिभावान ग्रुप का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है. हमारे पास अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है. मुझे भरोसा है कि टीम एक साथ आएगी, जोश के साथ खेलेगी और हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देगी. हमारा मकसद पूरी कोशिश करना और ट्रॉफी घर लाना है.”

सूर्यकुमार ऐसे समय में टीम की कमान संभाल रहे हैं जब Mumbai के कई खास खिलाड़ी नहीं हैं. ऑल-राउंडर तनुश कोटियन और सूर्यांश शेडगे इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उन्हें 19-29 नवंबर तक दोहा में होने वाले राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम में चुना गया है.

श्रेयस अय्यर अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ India की वनडे सीरीज के लिए नेशनल टीम में हैं, जबकि रणजी ट्रॉफी के कप्तान सिद्धेश लाड इस मुकाबले से बाहर हैं. एलीट ग्रुप डी में शामिल Mumbai अपने सभी लीग मैच कोलकाता में खेलेगी.

उनका पहला मैच 14 नवंबर को हैदराबाद के खिलाफ होगा, जिसके बाद उसे 16 नवंबर को Gujarat और 18 नवंबर को गोवा से भिड़ना है. इसके बाद Mumbai 20 नवंबर को विदर्भ से भिड़ेगी, फिर 22 नवंबर को छत्तीसगढ़ और 24 नवंबर को Odisha से उसका सामना होगा. उनका लीग स्टेज का कैंपेन 26 नवंबर को उत्तराखंड के खिलाफ खत्म होगा.

Mumbai की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अथर्व अंकोलेकर, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, दिव्यांश सक्सेना, मैक्सवेल स्वामीनाथन, सुवेद पारकर, तुषार देशपांडे, मुशीर खान, शार्दुल ठाकुर, सरफराज खान, मोहित अवस्थी, साईराज पाटिल, सिल्वेस्टर डिसूजा, शिवम दुबे और हार्दिक तमोर (विकेटकीपर).

–

आरएसजी

Share