
वाराणसी, 6 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन के अवसर पर उनके जन्मस्थान वडनगर से शुरू होकर उनकी कर्मभूमि वाराणसी पहुंची बाइक यात्रा का Wednesday यानी 7 अक्टूबर को काशी में समापन होगा. सेवा संकल्प बाइक यात्रा में 500 कार्यकर्ता शामिल हैं.
इस अवसर पर रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में दोपहर लगभग 2:30 बजे बड़ी जनसभा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ, असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी संबोधित करेंगे.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ Wednesday दोपहर वाराणसी पहुंचेंगे. वह रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘नमो बुक फेस्ट ,काशी संस्करण’ का अवलोकन करेंगे. इसके बाद Chief Minister जनसभा में शामिल होंगे. बाद में Chief Minister योगी आदित्यनाथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का दर्शन-पूजन करेंगे.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की काशी में यह पहली जनसभा होगी. जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने और सेवा संकल्प बाइक यात्रा के प्रतिभागियों का काशी की गरिमा के अनुरूप भव्य स्वागत करने का आह्वान किया गया है.
भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि 7 अक्टूबर की सुबह सभी बाइक सेवा यात्री संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में सुबह नौ बजे बस से पहुंचेंगे. वहां सभागार में उनके स्वागत-अभिनंदन का कार्यक्रम होगा.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत संगठन के प्रमुख पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. बाइक यात्रियों का तिलक, अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया जाएगा. इसके बाद सुबह 10 से 11 बजे के बीच Prime Minister Narendra Modi के लाइव उद्बोधन को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सुना जाएगा.
कार्यक्रम के बाद सभी बाइक यात्री बस से मैदागिन पहुंचेंगे. वहां से पैदल काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे. उन्होंने बताया कि पैदल यात्रा में आगे Gujarat की नदियों के जल से भरे 11 कलश और गंगाजल के 11 कलश, कुल 22 कलश रहेंगे. इनके साथ 51 महिलाएं चलेंगी.
भाजपा के संगठन पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विधायक, मंत्री, एमएलसी और कार्यकर्ताओं के साथ बाइक सेवा यात्री भी शामिल होंगे. कुल संख्या करीब 800 रहेगी. मंदिर में करीब एक घंटे तक पूजन-अनुष्ठान और जलाभिषेक का कार्यक्रम होगा. इसके बाद दोपहर 2:30 बजे जगतपुर इंटर कॉलेज में होने वाली भाजपा की जनसभा में शामिल होंगे.
यात्रा के अगले चरण में 8 अक्टूबर की सुबह करीब नौ बजे सभी बाइक यात्री अयोध्या के लिए रवाना होंगे. इसके बाद अयोध्या से दिल्ली पहुंचकर अपने-अपने गंतव्य की ओर जाएंगे.
–
विकेटी/एएसएच