
New Delhi, 8 अक्टूबर . ‘India रत्न’ लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है. इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं ने जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि दी है.
Union Minister नितिन गडकरी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पूर्ण क्रांति आंदोलन के प्रणेता, ‘India रत्न’ लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र अभिवादन. जयप्रकाश नारायण ने सदैव अपना संपूर्ण जीवन एक जनसेवक के रूप में देशहित में समर्पित किया. आपातकाल में अराजकता और अन्याय के विरुद्ध देश को एक कर वो उनकी प्रखर आवाज बने. उनके विचार सभी देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा बनके रहेंगे.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “उन्होंने आपातकाल में निरंकुशता के विरुद्ध जनशक्ति को संगठित किया और लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए निर्णायक संघर्ष का नेतृत्व किया. राष्ट्र और जनतंत्र के प्रति उनका त्यागपूर्ण जीवन सदैव लोकहित के लिए प्रेरित करता रहेगा.”
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रखर प्रहरी ‘India रत्न’ लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन. संपूर्ण क्रांति के माध्यम से आपने लोकतंत्र की रक्षा, जनभागीदारी और सामाजिक परिवर्तन के लिए जो संघर्ष किया, वह भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है. राष्ट्रसेवा, सामाजिक परिवर्तन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित आपका जीवन एवं विचार हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने भी जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि राष्ट्र निर्माण, जन-कल्याण और भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनका आजीवन संघर्ष और विचार सदैव हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे.
Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने जयप्रकाश नारायण को नमन करते हुए पोस्ट किया, “लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और व्यवस्था परिवर्तन के लिए उनका संघर्ष सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा. आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके संघर्ष, साहस और त्याग ने देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा. ‘संपूर्ण क्रांति’ का उनका आह्वान आज भी सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी की प्रेरणा देता है.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी और संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर सादर नमन. लोकतंत्र, जनहित और सामाजिक परिवर्तन के लिए उनका संघर्ष और समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा. राष्ट्र के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.”
Maharashtra के उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने लिखा, “India रत्न से सम्मानित, वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी और सर्वोदय आंदोलन के प्रमुख नेता जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उनकी पावन स्मृति को भावभीनी श्रद्धांजलि.”
केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने पोस्ट किया, “महान स्वतंत्रता सेनानी India रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र अभिवादन.”
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लिखा, “लोकतंत्र के सजग प्रहरी और ‘संपूर्ण क्रांति’ के जनक ‘India रत्न’ लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. राष्ट्र-निर्माण और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित उनका ओजस्वी जीवन हम सभी के लिए सदैव पथप्रदर्शक रहेगा.”
बिहार Government में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लिखा, “भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी चिंतक और महान जननेता, ‘India रत्न’ लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन. राष्ट्रसेवा, लोकतंत्र की रक्षा और जनहित के प्रति उनका समर्पित जीवन सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा.”
बिहार के पूर्व Chief Minister और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने भी जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “संपूर्ण क्रांति के अग्रदूत, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और प्रखर समाजवादी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन और विनम्र श्रद्धांजलि.”
–
डीसीएच/