सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा और आंध्र प्रदेश सरकार मिलकर करेगी काम

अमरावती, 12 सितंबर . आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पीवीएन माधव और भाजपा के राज्य संगठन महासचिव मधुकर ने Saturday को Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की. इस दौरान Prime Minister Narendra Modi की सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.

बैठक में Prime Minister मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने और अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही राज्य Government के सहयोग से सामाजिक और लोकहित से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई.

नेताओं ने राज्यभर में सेवा गतिविधियों का व्यापक आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने और केंद्र तथा राज्य Government की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनसाधारण तक पहुंचाने पर जोर दिया.

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भाजपा और आंध्र प्रदेश Government आपसी समन्वय के साथ सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करेगी.

बता दें कि Prime Minister Narendra Modi की सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने देशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की है. यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ चलाया जाएगा.

अभियान के तहत Prime Minister मोदी के जन्मस्थान वडनगर से उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक एक विशेष सेवा यात्रा निकाली जाएगी. यह यात्रा 17 राज्यों से होकर गुजरेगी और इसके माध्यम से Prime Minister मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, जनसेवा कार्यों और केंद्र Government की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा.

इसके अलावा 7 अक्टूबर को Prime Minister के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, बाइक रैलियां और पदयात्राएं भी आयोजित की जाएंगी. इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को विकसित India के निर्माण का संकल्प दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

भाजपा नेताओं का कहना है कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य Prime Minister मोदी की जनसेवा यात्रा के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ समाज को सेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ना है.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment