Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अन्य खेल,खेल

सेंथिलकुमार ने चेक ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट के फाइनल में बनाई जगह, सेमीफाइनल में डुसॉर्ड को हराया

सेंथिलकुमार ने चेक ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट के फाइनल में बनाई जगह, सेमीफाइनल में डुसॉर्ड को हराया

ब्रनो, 2 नवंबर . India के वेलावन सेंथिलकुमार ने ब्रनो में चल रहे चेक ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है. 35,000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले इस पीएसए कॉपर-लेवल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में उन्होंने फ्रांस के खिलाड़ी और विश्व नंबर 32 ऑगस्ट डुसॉर्ड को हराया.

सेंथिलकुमार ने सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाड़ी को 11-7, 12-10, 11-1 से मात दी. चौथे वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी अब फाइनल में स्कॉटलैंड के ग्रेग लोबन (जो शीर्ष वरीयता प्राप्त हैं और विश्व रैंकिंग में 31वें नंबर पर हैं) का सामना करेंगे. सेंथिलकुमार इस सीजन में अपना दूसरा खिताब जीतने की कोशिश करेंगे.

शीर्ष वरीयता प्राप्त लोबन ने फ्रांस के तौफिक मेखल्फी को 11-9, 11-5, 11-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. इससे पहले, सेंथिलकुमार ने अर्जेंटीना के जेरेमियास अजाना को 11-3, 11-8, 11-7 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. पहले गेम में भारतीय खिलाड़ी ने अर्जेंटीना के जेरेमियास अजाना को आसानी से 11-3 से हराया. इसके बाद, रैलियां तेज, कड़ी और रोमांचक हो गई थीं. सेंथिलकुमार ने कोर्ट के अगले हिस्से में बेहतरीन खेल दिखाते हुए बाकी गेम 11-8 और 11-7 से अपने नाम किया था.

भारतीय खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना के विश्व नंबर 64 और आठवें वरीयता प्राप्त जेरेमियास अजाना को 11-3, 11-8, 11-7 से हराया था. इससे पहले, टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में उन्हें ‘बाय’ (सीधे अगले दौर में प्रवेश) मिला था, और दूसरे दौर में उन्होंने ब्राजील के डिएगो गोब्बी को 11-4, 11-7, 11-2 से मात दी थी.

अगस्त में, सेंथिलकुमार ने बुडापेस्ट ओपन के फाइनल में हंगरी के नंबर 1 खिलाड़ी बालाज फार्कस को सीधे गेम में हराकर अपना पहला पीएसए कॉपर-लेवल स्क्वैश खिताब जीता था. यह उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा खिताब था और कुल मिलाकर उनका दूसरा खिताब था.

बुडापेस्ट में मिली यह जीत आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 से पहले आई है, जहां सेंथिलकुमार ने जोशना चिनप्पा के साथ मिलकर मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता था. वह कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष टीम का भी हिस्सा थे. सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष टीम को मलेशिया से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे वे तीसरे स्थान पर रहे.

–

एसएम/डीकेपी

Share