सेंट्रल दिल्ली: रंजीत नगर पुलिस ने ड्रग पेडलर को दबोचा, 1 किलो गांजा बरामद

New Delhi, 26 सितंबर . सेंट्रल दिल्ली के रंजीत नगर थाना Police ने नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है. Police की सतर्क पेट्रोलिंग टीम ने आरोपी के पास से 1026.8 ग्राम गांजा बरामद किया है.

Police के अनुसार, 25 सितंबर को हेड constable सीताराम, constable ललित और constable सुमित इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे. सुबह करीब 10:25 बजे जब टीम पटेल नगर से दिल्ली कैंट की ओर शादीपुर फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन के पास पहुंची, तो उन्होंने एक व्यक्ति को हाथ में पॉलीथीन बैग लिए हुए देखा.

Police को देखते ही वह व्यक्ति घबरा गया और बैग छिपाने की कोशिश करते हुए दिल्ली कैंट की ओर भागने लगा. Police ने तुरंत कार्रवाई की और सुबह 10:30 बजे उसे पकड़ लिया.

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अर्जुन उर्फ राहुल (30 वर्ष) निवासी शादीपुर, मोती नगर, दिल्ली के रूप में हुई. बैग में क्या है, यह पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया.

मौके पर ही रंजीत नगर थाने के ड्यूटी ऑफिसर को सूचना दी गई, जिसके बाद एसआई एम. सुनील कुमार और constable शुभम तुरंत मौके पर पहुंचे. तलाशी के दौरान बैग से गांजा बरामद हुआ. इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन पर तौलने पर 1026.8 ग्राम गांजा निकला. इस मामले में रंजीत नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत First Information Report दर्ज कर ली गई है.

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने यह गांजा बलजीत नगर इलाके के एक व्यक्ति से लिया था और वह इलाके में इसे बेचकर आसानी से पैसे कमाता था. Police इस जानकारी की पुष्टि कर रही है और सप्लायर की पहचान और ठिकाने का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

Police उपायुक्त (सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट) रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई एसएचओ रंजीत नगर की देखरेख और एसीपी पटेल नगर की निगरानी में एसआई एम. सुनील कुमार, एसआई सुमित सिंह, एचसी सीताराम और अन्य constableों की टीम ने की है. फिलहाल Police बरामद गांजे के स्रोत और इस सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में आगे की जांच कर रही है.

–

एससीएच/वीसी

Leave a Comment