Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सुरक्षा,अपराध,राष्ट्रीय

सूरत में 24 घंटे के भीतर नशीले पदार्थों से जुड़े 17 मामले दर्ज, 22 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

सूरत में 24 घंटे के भीतर नशीले पदार्थों से जुड़े 17 मामले दर्ज, 22 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

सूरत, 23 नवंबर . सूरत शहर Police ने नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री, भंडारण और परिवहन के खिलाफ 24 घंटे चले अभियान में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत 17 मामले दर्ज किए और 22 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की. इस दौरान Police ने 72 किलोग्राम से अधिक गांजा और अन्य नशीले पदार्थ जब्त किए, जिनकी कीमत 36.88 लाख रुपए है.

Police की नशीले पदार्थों के खिलाफ ‘जीरो-टॉलरेंस नीति’ के तहत चलाए गए इस अभियान में 72 किलोग्राम और 25.799 ग्राम गांजा, 22.556 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) और 4.730 ग्राम हाइब्रिड गांजा जब्त किया गया.

Monday को स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, जब्त किए गए इन नशीले पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत 36,88,787 रुपए है.

Police ने बताया, “कुल 17 मामलों में से 14 मामले गांजे से, दो मेफेड्रोन से और एक मामला हाइब्रिड गांजे से जुड़ा है. गांजे के मामलों में 19 लोगों, मेफेड्रोन के मामलों में दो लोगों और हाइब्रिड गांजे के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस तरह कुल आरोपियों की संख्या 22 हो गई है.”

ये मामले सूरत के सभी सात Police जोन में दर्ज किए गए हैं. जोन 1 में पांच मामले दर्ज हुए, जो कपोदरा, वराछा, अश्विनीकुमार, लस्काना और पूना Police स्टेशनों से जुड़े हैं. जोन 2 और 5 में तीन-तीन मामले, जबकि जोन 3 और 6 में दो-दो मामले दर्ज किए गए.

जोन 2 के मामले सलाबतपुरा, लिंबायत और उधना Police स्टेशनों में; जोन 5 के मामले रांदेर, अमरोली और अदाजन में; जोन 3 के मामले चौक बाजार और महिधरपुरा में और जोन 6 के मामले सचिन जीआईडीसी और भेस्तान में दर्ज किए गए. इसके अलावा, जोन 4 (पांडेसरा) और जोन 7 (पाल) में एक-एक मामला दर्ज किया गया.

इन 22 आरोपियों में Gujarat के 10, Odisha के पांच, उत्तर प्रदेश के चार, Maharashtra के दो और Rajasthan का एक व्यक्ति शामिल है. इनमें मजदूर, अन्य पेशों से जुड़े लोग और पान की दुकान चलाने वाला एक व्यक्ति भी शामिल है.

सूरत में इनके पते वराछा, अमरोली, लिंबायत, उधना, पांडेसरा, रांदेर, अदाजन, सचिन जीआईडीसी और भेस्तान जैसे इलाकों में हैं.

आरोपियों की पहचान राहुल संतोष नामदास (20 वर्ष), सावित्रीबेन उर्फ शशि (55 वर्ष), अमित जयंतीभाई लिंबासिया (34 वर्ष), प्रीतिलाल बजरंग गिरी गोस्वामी (43 वर्ष), तोफान दजनबंधु उर्फ ​​दीनबंधु भोला (46 वर्ष), अमन उर्फ ​​मंजरो (19 वर्ष), रीताबेन किशोरभाई पटेल (45 वर्ष), आकाश उर्फ ​​कालू दादाहारी चौगुले (28 वर्ष), मोहनभाई वलजीभाई नायक (53 वर्ष), हरजीत सिंह गोविंद शेर सिंह बावरी (40 वर्ष), मनोज उर्फ ​​पुष्पा हिन्ना साहू (27 वर्ष), विक्रम सिंह बल्लू चौहान (18 वर्ष), धीरज राजेंद्रप्रसाद विश्वकर्मा (22 वर्ष), विकास उर्फ ​​विकास अनंत स्वैन (19 वर्ष), पवन कन्हैयालाल दुबे (18 वर्ष), रंजन उर्फ ​​रंजीत बुल्ला साहू (20 वर्ष), नसीम सफीक शेख (51 वर्ष), साहिल अहमद शेख (26 वर्ष), शशांक उर्फ ​​सोनू (लगभग 22 वर्ष), पूनम (42 वर्ष), फरहाना आतिफ उर्फ ​​जवाई (40 वर्ष) और 30 वर्षीय अंकित सिंह अरविंद सिंह चौहान के रूप में हुई है.

Police ने कहा कि वे अवैध ड्रग नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेंगे. इसी के साथ नागरिकों से मादक पदार्थों की बिक्री या परिवहन के बारे में जानकारी साझा करने की अपील की.

–

डीके/वीसी

Share