Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

सुन यात-सेन की 160वीं जयंती के मौके पर समारोह आयोजित

सुन यात सेन की 160वीं जयंती के मौके पर समारोह आयोजित

सुन यात-सेन की 160वीं जयंती के मौके पर समारोह आयोजित

बीजिंग, 12 नवंबर . सुन यात-सेन की 160वीं जयंती के उपलक्ष्य में समारोह Thursday को चीन की राजधानी पेइचिंग स्थित जन वृहद भवन में आयोजित हुआ. इस मौके पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, President और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने महत्वपूर्ण भाषण दिया.

शी चिनफिंग ने कहा कि सुन यात-सेन महान राष्ट्रीय नायक, महान देशभक्त और चीन के लोकतांत्रिक क्रांति के महान अग्रदूत थे. उन्होंने चीन के कायाकल्प के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया और चीनी लोगों व चीनी राष्ट्र के लिए असाधारण योगदान दिया था. देश और विदेशों के सभी चीनी लोग उनका बहुत सम्मान करते हैं.

शी चिनफिंग ने कहा कि सीपीसी के सदस्य सुन यात-सेन के क्रांतिकारी कार्य के सबसे दृढ़ समर्थक हैं, सबसे वफादार सहयोगी हैं और सबसे वफादार उत्तराधिकारी हैं. पिछले 100 से अधिक वर्षों में सीपीसी ने जनता का नेतृत्व कर नवीन लोकतांत्रिक क्रांति, समाजवादी क्रांति व निर्माण, सुधार व खुलापन और समाजवादी आधुनिकीकरण के निर्माण, नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद की महान उपलब्धियां हासिल कीं और चीनी राष्ट्र के हजारों वर्षों के इतिहास में सबसे शानदार महाकाव्य की रचना की. ये सब सचमुच सुन यात-सेन की आत्मा को शांति दे सकते हैं.

शी चिनफिंग ने कहा कि पिछले 100 से अधिक सालों में सुन यात-सेन “चीन को पुनर्जीवित करें” का नारा पीढ़ी दर पीढ़ी चीनी लोगों को प्रेरित करता है. इसे लगातार नया युग का महत्व और अर्थ दिया जा रहा है. आज सुन यात-सेन को याद करने का सबसे अच्छा तरीका उनकी मूल्यवान भावना से सीखना, इसे आगे बढ़ाना और उसका विकास करना है. इससे मजबूत देश का निर्माण और राष्ट्रीय पुनरुत्थान का महान कार्य आगे बढ़ाया जाएगा.

शी चिनफिंग ने कहा कि सुन यात-सेन हमेशा दृढ़ता से देश की एकता और जातीय एकजुटता की रक्षा करते थे और देश व जातीय समूहों को विभाजित करने वाले सभी कथनों व कार्रवाई का डटकर विरोध करते थे. देश के पुनरेकीकरण के लिए उनकी प्रबल इच्छा और दृढ़ संकल्प हमेशा सभी चीनी लोगों को प्रेरित करता है, शिक्षित करता है और प्रोत्साहित करता है.

थाईवान मुद्दे का समाधान और मातृभूमि का पूर्ण पुनरेकीकरण साकार करना सीपीसी का अडिग ऐतिहासिक मिशन है, सभी चीनी लोगों की समान इच्छा है और चीनी राष्ट्र का महान पुनरोत्थान साकार करने की अनिवार्य आवश्यकता है. थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों तटों के देशबंधुओं और देसी-विदेशी चीनी लोगों को एकजुट होकर थाईवान की स्वाधीनता की पक्षधर का विरोध करना होगा, ताकि दोनों तटों के संबंधों के शांतिपूर्ण विकास और देश के पूर्ण पुनरेकीकरण के लिए समान प्रयास किया जा सके.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/

Share