चीनी उप राष्ट्रपति ने कॉप 31 अंताल्या शिखर सम्मेलन में भाग लिया

बीजिंग, 12 नवंबर . चीनी President शी चिनफिंग के विशेष प्रतिनिधि और उप President हान चंग ने तुर्की के अंताल्या में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन ढांचागत समझौते के पक्षकारों के 31वें सम्मेलन (कॉप 31) में भाग लेकर भाषण दिया.
हान चंग ने कहा कि President शी ने कहा था कि जलवायु परिवर्तन का निपटारा समग्र मानव का समान कार्य है. वर्तमान में वैश्विक जलवायु परिवर्तन का प्रतिकूल प्रभाव तेजी से दिखाई दे रहा है. नई स्थिति के सामने मैं चार सूत्रीय सुझाव पेश करना चाहता हूं.
पहला, समान लक्ष्य पर कायम रहकर सामूहिक कार्रवाई को मजबूत किया जाए. समान पर अलग जिम्मेदारी के सिद्धांत का पालन करते हुए चौतरफा तौर पर यूएन जलवायु परिवर्तन ढांचागत समझौते तथा पेरिस संधि को लागू करना और वैश्विक जलवायु शासन की संयुक्त शक्ति एकत्र करनी चाहिए.
दूसरा, हरित परिवर्तन में तेजी लाकर निम्न कार्बन विकास बढ़ाया जाए. श्रेष्ठ हरित तकनीकों तथा उत्पादों की मुक्त प्रवाह और आर्थिक तथा व्यावसायिक ढांचे की उन्नति को बढ़ाया जाए.
तीसरा, जलवायु आपदा की रोकथाम कर जलवायु का लचीलापन उन्नत किया जाए. आपदा की रोकथाम, निगरानी और राहत आदि क्षेत्रों में सहयोग मजबूत कर जलवायु से अनुकूल होने की क्षमता उन्नत की जाए.
चौथा, खुलेपन और समावेश पर कायम रहकर अंतरराष्ट्रीय सहयोग गहराया जाए. विकासशील देशों के समर्थन व मदद को मजबूत कर एक साथ स्वच्छ और सुंदर विश्व का निर्माण किया जाए.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एबीएम/


