Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

चीन, तुर्की और इथियोपिया ने उच्च गुणवत्ता वाले कार्बन क्रेडिट अंतरराष्ट्रीय सहयोग की मजबूती की वकालत की

चीन, तुर्की और इथियोपिया ने उच्च गुणवत्ता वाले कार्बन क्रेडिट अंतरराष्ट्रीय सहयोग की मजबूती की वकालत की

बीजिंग, 12 नवंबर . तुर्की के अंताल्या में आयोजित यूएन जलवायु परिवर्तन ढांचागत समझौते के पक्षकारों के 31वें सम्मेलन (कॉप 31) के दौरान चीन, कॉप 31 अध्यक्ष देश तुर्की और कॉप 32 अध्यक्ष देश इथियोपिया ने संयुक्त रूप से उच्च गुणवत्ता वाले कार्बन क्रेडिट अंतरराष्ट्रीय सहयोग की मजबूती पर वकालत की. तीनों देशों के प्रतिनिधियों ने कॉप 31 चाइना कॉर्नर उच्चस्तरीय गतिविधि पर संयुक्त रूप से यह वकालत की.

चीनी उप पर्यावरण मंत्री और कॉप 31 चीनी प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख ली काओ ने वकालत की शुरुआत रस्म पर बताया कि पेरिस समझौते की छठी धारा में बाजार तंत्र कार्यांवयन के ज़मीन पर उतरने के साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय में उच्च गुणवत्ता वाले अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट की मांग निरंतर बढ़ रही है. विभिन्न पक्षों का सहयोग मजबूत करने से उच्च गुणवत्ता वाले कार्बन क्रेडिट की सप्लाई की उन्नति की जाएगी, बाजार की मांग पूरी की जाएगी और कार्बन क्रेडिट प्रवाह की क्षमता मजबूत की जाएगी, जिससे वैश्विक जलवायु शासन और हरित व निम्न कार्बन परिवर्तन में कार्बन क्रेडिट की भूमिका अधिक बेहतर ढंग से निभायी जाएगी.

इस वकालत में विभिन्न देशों की Governmentों और Governmentी संस्थाओं से नेतृत्वकारी भूमिका निभाकर उच्च गुणवत्ता वाली कार्बन क्रेडिट शासन व्यवस्था संपूर्ण बनाने की अपील की गयी. विभिन्न सामाजिक इकाइयों से जिम्मेदारी से कार्बन क्रेडिट के प्रयोग की अपील की गयी ताकि प्रभावित बाजार मांग बन जाए. विभिन्न पक्षों से अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की अपील भी की गई.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/

Share