
Mumbai , 26 सितंबर . Maharashtra के सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए जुहू बीच पर दिव्यज फाउंडेशन की ‘सी शोर शाइन 2026’ बीच क्लीन-अप पहल की. इसको लेकर उन्होंने से बातचीत की.
दिव्यज फाउंडेशन की फाउंडर अमृता फडणवीस ने से कहा, “आज बहुत खुशी हो रही है कि Mumbai में गणपति विसर्जन के बाद सबसे बड़ी बीच सफाई मुहिम जुहू बीच पर हो रही है. इसमें बच्चे और वॉलंटियर्स बड़ी संख्या में हिस्सा ले रहे हैं. इससे लोगों में जागरूकता आएगी कि हमें अपनी जिंदगी कैसे जीनी चाहिए ताकि पर्यावरण भी सुरक्षित रहे और साथ ही हमारी संस्कृति भी आगे बढ़े.”
दिविजा फडणवीस ने कहा, “मुझे लगता है कि युवाओं और नई पीढ़ी का ‘बीच’ की सफाई जैसे सामाजिक कामों में शामिल होना बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे हमें अपने देश के प्रति जिम्मेदारी का एहसास होता है और हममें यह भरोसा भी पैदा होता है कि हम अपने बीच और अपने देश को साफ-सुथरा रख सकते हैं.”
भाजपा नेता राम कदम ने कहा, “अमृता फडणवीस ‘दिव्यज फाउंडेशन’ के जरिए पिछले छह साल से इस बीच (समुद्र तट) की सफाई के लिए लगातार काम कर रही हैं और खुद भी सफ़ाई करने के लिए यहां आती हैं. कई एनडीओ और आध्यात्मिक संगठन भी इस पहल से जुड़े हैं. यह बहुत अच्छा काम है. विसर्जन तो हो गया है, लेकिन हमें खुद भी अपने शहर को साफ-सुथरा रखना चाहिए.”
पर्यावरण के प्रति जागरूकता और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए बीएमसी कमिश्नर अश्विनी भिड़े जुहू बीच पर सफाई अभियान में शामिल हुईं. साफ समुद्र तटों और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ‘दिव्यज फाउंडेशन’ का सालाना ‘सी शोर शाइन 2026’ बीच क्लीन अप अभियान आयोजित किया जाता है.
–
एसडी/वीसी