
अमृतसर, 8 अक्टूबर . पंजाब में Political गतिविधियां तेज हो गई हैं. विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने Chief Minister भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुमन के खिलाफ सीबीई की कार्रवाई और चुनाव आयोग के खिलाफ इंडी गठबंधन के विरोध प्रदर्शन को लेकर Government पर निशाना साधा. वहीं, कांग्रेस नेताओं ने आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और संगठन में बढ़ते उत्साह का दावा किया.
Chief Minister भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुमन के खिलाफ सीबीआई द्वारा First Information Report दर्ज किए जाने के सवाल पर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि Chief Minister के कैंप ऑफिस में सीबीआई की रेड और ओएसडी के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद अब वही बात सामने आ रही है, जो अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान अक्सर कहते रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब कोई बाहरी जांच एजेंसी कार्रवाई करती है तो अगर व्यक्ति ईमानदार है, तो उसे जांच का सामना करना चाहिए और सच्चाई सामने आ जाएगी.
बाजवा ने आरोप लगाया कि अब जब जांच की बारी Chief Minister के करीबियों तक पहुंची है, तो उनके ओएसडी का पता नहीं चल रहा है. उन्होंने दावा किया कि राजबीर घुमन गायब हैं और उनसे जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर Government को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए.
वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडी गठबंधन के विरोध प्रदर्शन पर बाजवा ने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव में वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है. उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का एकमात्र Political विकल्प कांग्रेस है.
बाजवा ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व इस मुद्दे को लेकर लगातार आंदोलन कर रहा है और राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे तथा प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार तीसरे दिन इस लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यदि करोड़ों वोट हटाए जाते हैं, तो यह मतदाता के मौलिक अधिकार से वंचित करने जैसा है और संविधान के खिलाफ है.
इस बीच, पूर्व आईपीएस अधिकारी और कांग्रेस नेता गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सचिन पायलट के पंजाब दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का दावा किया. उन्होंने कहा कि जनता को विपक्ष की सच्चाई पता चल गई है और अब लोग कांग्रेस के साथ आ रहे हैं.
उन्होंने पंजाब कांग्रेस के अंदरूनी हालात, कानून-व्यवस्था और विदेश से गतिविधियां संचालित करने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई जैसे मुद्दों पर भी बात की.
कांग्रेस नेता राज कुमार वेरका ने बताया कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह और सचिन पायलट अमृतसर पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. कांग्रेस नेता स्वर्ण मंदिर और दुर्गियाना मंदिर में मत्था टेकने के बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे.
–
एसएके/वीसी