
New Delhi, 9 अक्टूबर . दिल्ली में 10 अक्टूबर को सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली Police मुख्यालय में उच्चस्तरीय बैठक हुई. Police आयुक्त ने वरिष्ठ Police अधिकारियों के साथ लगभग तीन घंटे तक बैठक कर प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति पर चर्चा की.
सूत्रों के मुताबिक, Saturday को होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए विस्तृत सुरक्षा योजना तैयार की गई है. इसी क्रम में New Delhi जिले को 20 जोन में विभाजित किया गया है, ताकि सुरक्षा प्रबंधन, निगरानी और त्वरित कार्रवाई को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके.
सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दिल्ली Police ने Friday की शाम से जनपथ-कर्तव्य पथ चौराहे के 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट और मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है.
एक Police अधिकारी ने बताया कि मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए निलंबित रहेंगी और यह प्रतिबंध Saturday रात 10 बजे तक लागू रहेगा.
दिल्ली Police का कहना है कि सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति इसलिए नहीं दी गई क्योंकि आयोजकों ने कानूनी निर्देशों और पिछले प्रदर्शन के दौरान दिए गए अपने आश्वासनों का पालन नहीं किया.
इंटरनेट सेवाएं बंद करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद स्पेशल सेल (मुख्यालय) के Police उपायुक्त (डीसीपी) मनीषी चंद्रा ने टेलीकॉम कंपनियों के नोडल अधिकारियों को 24 घंटे के प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए.
टेलीकॉम कंपनियों को भेजे गए डीसीपी के पत्र में कहा गया कि केंद्रीय गृह सचिव ने दूरसंचार (सेवाओं का अस्थायी निलंबन) नियम, 2024 के नियम 3 की उपधारा (1) और दूरसंचार अधिनियम, 2023 की धारा 20(2)(बी) के तहत मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने के Police के अनुरोध को मंजूरी दे दी है.
टेलीकॉम ऑपरेटरों से कहा गया है कि वे Friday रात 10 बजे से Saturday रात 10 बजे तक जनपथ-कर्तव्य पथ चौराहे के 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट प्रतिबंध लागू करें.
इंटरनेट सेवाओं पर यह रोक 57 दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने के अतिरिक्त है. इन स्टेशनों को Friday रात 9 बजे से बंद किया गया.
Police ने बताया कि New Delhi क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू है और कानून-व्यवस्था तथा सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए एहतियाती प्रतिबंध लगाए गए हैं.
एक अधिकारी ने बताया कि मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का प्रस्ताव दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) को भेजा गया है. इनमें राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, लोक कल्याण मार्ग, Supreme court , मंडी हाउस, बाराखंबा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, कश्मीरी गेट, सराय काले खां-निजामुद्दीन, लाजपत नगर, जंगपुरा, विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस, ओखला विहार, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, आश्रम, रोहिणी वेस्ट, वेलकम, शालीमार बाग, आदर्श नगर और हौज खास समेत अन्य स्टेशन शामिल हैं.
रेलवे के Police उपायुक्त (डीसीपी) बी. भरत रेड्डी ने कहा कि Saturday को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित सीजेपी प्रदर्शन के मद्देनजर 334 Governmentी रेलवे Police (जीआरपी) कर्मियों को तैनात किया गया है. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र Police बल (सीएपीएफ) की 14 कंपनियों की भी मांग की गई है.
से बातचीत में रेड्डी ने कहा कि प्रदर्शन में शामिल होने के लिए ट्रेन से दिल्ली आने वाले लोगों की आवाजाही को संभालने के लिए प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
उन्होंने कहा, “सीजेपी ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है. प्रदर्शन में शामिल होने के लिए ट्रेन से आने वाले लोगों के लिए 334 जीआरपी कर्मियों की तैनाती की गई है और सीएपीएफ की 14 कंपनियां मांगी गई हैं. सुरक्षा बलों की तैनाती 24 घंटे जारी रहेगी. दिल्ली में सात प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं, जहां सबसे ज्यादा ट्रेनें आती हैं और यात्रियों की संख्या भी सबसे अधिक रहती है.”
उन्होंने बताया कि इन सभी स्टेशनों पर सुरक्षा कर्मी 24 घंटे तैनात रहेंगे.
यात्रा में होने वाली संभावित परेशानियों को लेकर पूछे गए सवाल पर रेड्डी ने कहा कि जिन यात्रियों की ट्रेनें डायवर्ट नहीं की गई हैं और जो निर्धारित स्टेशनों पर पहुंचेंगी, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी.
–
एएमटी/डीकेपी