सीजेआई को भाजपा के सदस्य की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए : बीके हरिप्रसाद

New Delhi, 12 अक्टूबर . कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद ने Monday को कहा कि India के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए बल्कि यह सुनिश्चित करना चाहिए कि देश में न्याय हो.

विरोध मार्च के लिए दिल्ली आए बीके हरिप्रसाद ने से ​​बात करते हुए हरिप्रसाद ने कहा, “सीजेआई को भारतीय जनता पार्टी के सदस्य की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए. वह Supreme Court के सीजेआई हैं, उन्हें सभी को न्याय देना चाहिए.”

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख ने आगे कहा, “आज हमारे नेता राहुल गांधी एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर Supreme Court तक मार्च कर रहे हैं. ज्ञानेश कुमार को एक निष्पक्ष चुनाव आयुक्त होना चाहिए, लेकिन इतने दिनों से वह भारतीय जनता पार्टी के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं. इसलिए, हम उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.”

कांग्रेस सांसद प्रवीण चक्रवर्ती ने ईसीआई के खिलाफ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि जो कोई भी संविधान में विश्वास रखता है, उसका इस आंदोलन में शामिल होने के लिए स्वागत है.

चक्रवर्ती ने कहा, “सीजेपी का विरोध करने के लिए स्वागत है. मुझे लगता है कि हम सभी एक ही मुद्दे के लिए लड़ रहे हैं. हम, यानी कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी के नेतृत्व में Supreme Court तक मार्च करेंगे और यही हमारा विरोध है. जो कोई भी संवैधानिक India में विश्वास रखता है, उसका विरोध में शामिल होने के लिए स्वागत है.”

कांग्रेस सांसद गड्डम वामसी कृष्णा ने सत्ताधारी भाजपा पर ‘जेन जी’ के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया. कृष्णा ने कहा, “यह साफ तौर पर दिखाता है कि भाजपा ‘जेन जी’ और देश के युवाओं के खिलाफ है. वे पहली बार वोट देने वालों के वोट नहीं जीत पा रहे हैं. इसीलिए उन्होंने ‘फॉर्म 6’ पेश किया है. नए वोटरों के नाम हटाने के लिए एसआईआर लाया गया था. हम इसके खिलाफ लड़ेंगे.”

Maharashtra कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, “यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक ज्ञानेश कुमार पद नहीं छोड़ देते और उनके पीछे छिपे चेहरे बेनकाब नहीं हो जाते.”

बता दें कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी दलों के इंडिया ब्लॉक ने India निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के खिलाफ Supreme Court तक मार्च करने की योजना बनाई है और मतदाता सूची की ‘विशेष गहन समीक्षा’ (एसआईआर) से जुड़े विवाद को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का कहना है कि यह प्रस्तावित मार्च “किसी Political पार्टी का नहीं, बल्कि सभी भारतीयों का है.” राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि Government को एसआईआर प्रक्रिया से फायदा हुआ है.

–

ओपी/पीएम

Leave a Comment