मेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगा भारत, जानिए कैसा रहा है सफर

New Delhi, 12 अक्टूबर . एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन पंजाब में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच होगा, जिसमें आठ संस्करणों में पांच खिताब जीतकर मौजूदा चैंपियन भारतीय पुरुष टीम अपना छठा खिताब जीतने की कोशिश करेगी.

जालंधर और मोहाली में खेले जाने वाले एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के नौवें संस्करण में India इस साल की शुरुआत में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक सफलतापूर्वक बचाने के बाद अपना दबदबा बनाए रखने की कोशिश करेगा.

साल 2011 में पहले संस्करण को जीतने के बाद से, India ने अलग-अलग परिस्थितियों में महाद्वीपीय खिताब जीता है, जिसमें शूटआउट में जीत, फाइनल में करीबी जीत, संयुक्त चैंपियनशिप और घरेलू मैदान पर मलेशिया के खिलाफ वापसी शामिल हैं.

India ने चीन के ओर्डोस में खेले गए पहले संस्करण को अपने नाम किया था, जहां फाइनल में उनसे अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी Pakistan को शूटआउट में 4-2 से हराया. रेगुलेशन समय में फाइनल गोल-रहित रहने के बाद यह जीत मिली थी. इस जीत ने India को टूर्नामेंट का पहला चैंपियन बनाया, जिसमें छह टीमें शामिल थीं.

पांच साल बाद, India ने मलेशिया के कुआंटन में साल 2016 के फाइनल में Pakistan को 3-2 से मात देकर अपना दूसरा खिताब जीता. हालांकि, ओमान के मस्कट में 2018 के संस्करण का नतीजा अलग रहा. India और Pakistan फाइनल में पहुंचे, लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका, जिसके परिणामस्वरूप दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया. संयुक्त खिताब के साथ India के खिताबों की संख्या तीन हो गईं.

साल 2023 में India चौथी बार विजेता बना. चेन्नई में खेले गए फाइनल में India ने मलेशिया के खिलाफ हाफ-टाइम में 1-3 से पिछड़ने के बाद वापसी करते 4-3 से जीत दर्ज की. इसी के साथ India ने अपना चौथा खिताब जीता और इस टूर्नामेंट की सबसे सफल देश बना.

साल 2024 में India ने चीन के हुलुनबुइर में अपना रिकॉर्ड और बेहतर किया. मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस पर India ने मेजबान देश के खिलाफ 1-0 की जीत दर्ज की थी.

–

आरएसजी

Leave a Comment