
Patna, 6 अक्टूबर . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Tuesday को रोहतास जिले के जमुहार में ‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ के तहत आयोजित ‘युवा संवाद कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया और सासाराम में 122.39 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित दो लेन बाईपास सड़क का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने युवाओं से Prime Minister Narendra Modi के विकसित India के संकल्प से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया.
जमुहार स्थित नारायण मेडिकल एवं कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में Chief Minister ने ‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ में शामिल यात्रियों का स्वागत और अभिनंदन किया. उन्होंने सेवा यात्रियों के सेवा भाव और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि वे लगभग 20 दिनों तक अपने परिवार से दूर रहकर वडनगर से वाराणसी तक की यात्रा कर रहे थे. Chief Minister ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश 2047 तक India को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है. उन्होंने युवाओं से इस संकल्प से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की अपील की.
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले और उसके बाद के India में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है. देश की अर्थव्यवस्था, आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं के क्षेत्र में व्यापक बदलाव हुए हैं. सीएम सम्राट चौधरी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाए जाने तथा अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का भी उल्लेख किया.
उन्होंने कहा कि बिहार को समृद्ध बनाए बिना विकसित India का सपना पूरा नहीं हो सकता. राज्य में सड़क, परिवहन, सिंचाई और जल प्रबंधन के क्षेत्र में लगातार काम हो रहा है. बिहार में सिंचित क्षेत्र लगभग 21 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 44 लाख हेक्टेयर हो गया है. उत्तर बिहार में बाढ़ और दक्षिण बिहार में सुखाड़ की समस्या को देखते हुए जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. Chief Minister ने कहा कि दरभंगा और पूर्णिया में हवाई सेवा शुरू हुई है और 2029 से पहले बिहार में 10 एयरपोर्ट संचालित करने का लक्ष्य है. Patna से सासाराम फोरलेन सड़क निर्माण की दिशा में भी कार्य शुरू होने वाला है.
उन्होंने कहा कि Government का प्रयास है कि वर्ष 2030 तक बिहार के लोगों को मजबूरी में मजदूरी के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़े. इसके लिए रोजगार और निवेश के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं. इसके बाद Chief Minister ने सासाराम में बेदा से मोकर तक सिंचाई नहर के बांध पर आरओबी/पुल सहित निर्मित दो लेन सासाराम बाईपास पथ का लोकार्पण किया. 122.39 करोड़ रुपए की लागत से बने इस मार्ग से शहर में यातायात व्यवस्था सुगम होने और आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है.
Chief Minister ने बाईपास के समीप कायाकल्प अभियान के तहत जीर्णोद्धार किए गए पोखर का निरीक्षण किया और ‘रोहतास जल संजीवनी’ अभियान का शुभारंभ किया. उन्होंने अधिकारियों को जिले के तालाबों, पोखरों और जलाशयों की नियमित साफ-सफाई, रखरखाव तथा अतिक्रमण और प्रदूषण से मुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम में उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, Madhya Pradesh के सांसद विष्णु दत्त शर्मा, और पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.
–
एमएनपी/डीकेपी