सीएम मोहन यादव का अधिकारियों को निर्देश, नशा मुक्त मध्य प्रदेश के लिए हॉट स्पॉट पर रखें नजर

Bhopal , 1 अक्टूबर . Madhya Pradesh को नशा मुक्त बनाने के लिए Chief Minister मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरों के हॉट स्पॉट पर विशेष रूप से निगरानी रखी जाए. Chief Minister मोहन यादव का कहना है कि युवाओं को हर हाल में नशे से बचाएं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरों के हॉट स्पॉट पर विशेष रूप से निगरानी रखी जाए. जिला स्तर पर हर महीने बैठक की जाए, ताकि इस मिशन की मॉनिटरिंग होती रहे.

सीएम मोहन यादव का कहना है कि नशा मुक्त India के विचार के साथ प्रशासनिक गतिविधियों के क्रियान्वयन को आगे बढ़ाया जाए. दरअसल, नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए Chief Minister ने हाल ही में कलेक्टरों और Police अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंस पर बैठक की.

बैठक में उन्होंने कहा कि केंद्र Government द्वारा नशा मुक्त India अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है. प्रदेश में निरंतर समीक्षा के साथ दोषियों के विरूद्ध सख्त कदम भी उठाए जा रहे हैं. Police और आबकारी विभाग आवश्यकतानुसार संयुक्त कार्रवाई में पीछे न हटें. बैठक में अधिकारियों ने प्रजेंटेशन भी दिया.

इस प्रजेंटेशन में उन्होंने बताया कि नशीली दवा, मादक पदार्थों में उत्पादन, व्यापार, सेवन और तस्करी पर रोक लगाने के लिए एडीपीएस एक्ट लागू है. इस कड़े कानून के तहत इस वर्ष प्रदेश में 2706 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं. 3690 आरोपियों से अगस्त 2026 तक 46 हजार 313 किलो मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं.

अधिकारियों ने बैठक में बताया कि प्रतिबंधित कफ सीरप जप्त करने, शिक्षण संस्थानों की 500 मीटर परिधि में ड्रग्स फ्री परिसर बनाने, नशा मुक्त मित्रों का सहयोग प्राप्त करने और जिलों में नशा मुक्त केंद्रों की भूमिका सक्रिय बनाने के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं. नशा मुक्त हेल्पलाइन 14446 की व्यवस्था भी लागू की गई है.

दरअसल, राज्य में मादक पदार्थों के खिलाफ Police और आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है . इसके साथ ही मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल उस नेटवर्क को भी खोजा जा रहा है जो राज्य के बड़े हिस्से में मादक पदार्थों की आपूर्ति करता है.

–

एसएनपी/एसके

Leave a Comment