सीएम भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद को 584 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात

गांधीनगर, 24 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के जनसेवा, सुशासन और समर्पण के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा, संकल्प और समर्पण अभियान’ के तहत Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने Thursday को Ahmedabad महानगर को 279.80 करोड़ रुपए के 6 कार्यों के लोकार्पण और 304.05 करोड़ रुपए के 6 कार्यों के भूमिपूजन के साथ कुल 583.85 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी.

Chief Minister की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनिर्मित आवासों के लिए ड्रॉ निकाला गया और 450 से अधिक नवनियुक्त सहायक तकनीकी पर्यवेक्षकों और 50 कनिष्ठ लिपिकों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए.

सीएम भूपेंद्र पटेल ने सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और समर्पण के 25 वर्ष आगामी 7 अक्टूबर को पूरे होने जा रहे हैं. इसके अंतर्गत देशभर में ‘सेवा, संकल्प और समर्पण अभियान’ मनाया जा रहा है. सीएम पटेल ने कहा कि इन वर्षों के दौरान उनके द्वारा स्थापित विकास की राजनीति के केंद्र में सदैव आम आदमी ही रहा है. Chief Minister ने आगे कहा कि मोदी ने Government के मुखिया के तौर पर लगातार जनसेवा में कार्यरत रहने का अनोखा रिकॉर्ड स्थापित किया है.

Gujarat के Chief Minister के तौर पर Narendra Modi के कार्यकाल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि Ahmedabad में कांकरिया तालाब का कायाकल्प और विश्वस्तरीय साबरमती रिवरफ्रंट उनके विजन का प्रतीक हैं. इसके लिए वहां रहने वाले झुग्गी वासियों को दूसरी जगहों पर पक्के मकान देने का निर्णय उनकी मजबूत Political इच्छाशक्ति को दिखाता है. Prime Minister द्वारा शुरू किया गया स्वच्छता अभियान आज एक जनआंदोलन बन गया है. इसी प्रकार, आयुष्मान योजना से सामान्य परिवारों को भी महंगे उपचार के आर्थिक बोझ और बीमारी के उपचार के बड़े खर्च से मुक्ति मिली है.

सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि Prime Minister का ‘विकसित Gujarat से विकसित भारत’ का स्वप्न साकार करने के लिए Gujarat एक ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है. इसके पीछे पीएम मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व रहा है. उन्होंने आगे कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय प्रबंधन के मामले में Gujarat देशभर में शीर्ष स्थान पर है. उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न विभागों में सभी महत्वपूर्ण पदों पर समय पर नियुक्तियां सुनिश्चित करने के लिए Government निरंतर कार्यरत है.

इस अवसर पर Chief Minister ने Ahmedabad महानगर पालिका के इतिहास में सर्वाधिक 450 से अधिक कर्मचारियों को एक ही दिन में नियुक्ति पत्र वितरित किए. उन्होंने सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को ईमानदारी की राह पर चलने की सीख दी. साथ ही, उन्होंने स्वच्छता के प्रति जागरूकता और टेक्नोलॉजी के उत्तम उपयोग से जनता की सेवा के संकल्प के साथ पूरी निष्ठा और गुणवत्तापूर्ण काम करने का आह्वान किया. Chief Minister ने सभी नागरिकों से सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ Prime Minister के ‘विकसित Gujarat से विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने का अनुरोध किया.

–

एसके/

Leave a Comment