सिविक सेंटर की 28वीं मंजिल पर लगी एंटी स्मॉग गन बंद, दिल्ली की जहरीली हवा पर भाजपा को घेरा: अंकुश नारंग

New Delhi, 13 नवंबर . दिल्ली में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण और जहरीली हवा के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा Government और भाजपा शासित नगर निगम पर निशाना साधा है. पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर प्रदूषण कम करने के इंतजाम खुद ही दम तोड़ रहे हैं.
आम आदमी पार्टी के एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने दावा किया कि एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर की 28वीं मंजिल पर लगाई गई एंटी स्मॉग गन बंद पड़ी है. उन्होंने इसे भाजपा Government के प्रदूषण नियंत्रण संबंधी दावों की हकीकत बताते हुए Government की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए.
अंकुश नारंग ने बताया कि 12 नवंबर को शाम 5 बजकर 41 मिनट पर एमसीडी मुख्यालय के आसपास एक्यूआई का स्तर 546 दर्ज किया गया था, जो बेहद खतरनाक श्रेणी में आता है. उन्होंने कहा कि राजधानी की हवा इतनी जहरीली हो चुकी है कि लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है. इसके बावजूद प्रदूषण से निपटने के लिए लगाई गई मशीनें काम नहीं कर रही हैं.
उन्होंने सवाल उठाया कि जब एमसीडी के अपने मुख्यालय में लगी एंटी स्मॉग गन ही बंद है तो दिल्ली के अन्य इलाकों में प्रदूषण नियंत्रण के इंतजामों की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है. नारंग ने शाम करीब 5 बजकर 55 मिनट पर सिविक सेंटर की छत से दिल्ली की प्रदूषण संबंधी स्थिति दिखाते हुए कहा कि इमारत की ऊंचाई से भी चारों तरफ स्मॉग की मोटी चादर दिखाई दे रही थी.
उन्होंने बताया कि सिविक सेंटर के सामने New Delhi रेलवे स्टेशन स्थित है और वहां से मिंटो रोड सहित आसपास की इमारतें नजर आती हैं, लेकिन प्रदूषण के कारण दूर तक कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था. उनके मुताबिक, राजधानी के आसमान में धुएं और धुंध की परत छाई हुई है, जो दिल्ली में बिगड़ते वायु गुणवत्ता स्तर की गंभीरता को दर्शाती है.
उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता Government और भाजपा शासित एमसीडी के महापौर प्रवेश वाही लगातार दावा करते रहे हैं कि दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में एंटी स्मॉग गन लगाई गई हैं और ये मशीनें प्रभावी तरीके से काम कर रही हैं. Government इन मशीनों के उद्घाटन और उनके संचालन को लेकर प्रचार भी करती है, लेकिन सिविक सेंटर जैसी प्रमुख Governmentी इमारत में लगी एंटी स्मॉग गन का बंद होना इन दावों पर सवाल खड़े करता है.
अंकुश नारंग ने भाजपा Government पर दिल्लीवासियों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ राजधानी में एक्यूआई का स्तर लगातार बढ़ रहा है और दूसरी तरफ प्रदूषण कम करने के लिए लगाए गए उपकरण बंद पड़े हैं. उन्होंने कहा कि Government केवल प्रचार और भाषणों के जरिए जनता को यह भरोसा दिलाने की कोशिश कर रही है कि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए गंभीरता से काम किया जा रहा है, जबकि वास्तविकता इससे अलग है.
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रही है. जहरीली हवा का असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों पर पड़ रहा है. इसके बावजूद भाजपा Government जनता की सेहत को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रही है.
उन्होंने आरोप लगाया कि Government की लापरवाही के कारण दिल्लीवालों को प्रदूषण की मार झेलनी पड़ रही है. नारंग ने भाजपा Government से मांग की कि सिविक सेंटर सहित दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर बंद पड़ी एंटी स्मॉग गनों को तत्काल चालू कराया जाए और प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे दावों को जमीन पर उतारा जाए.
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को अब झूठे आश्वासन और बड़े-बड़े भाषण नहीं, बल्कि प्रदूषण से वास्तविक राहत और सांस लेने के लिए साफ हवा चाहिए.
–
पीकेटी/एएसएच


