फारूक अब्दुल्ला पाकिस्तान को आतंकवाद बंद करने की चुनौती दें: वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल

New Delhi, 13 नवंबर . विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने फारूक अब्दुल्ला के Pakistan संबंधी बयान, Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव की अयोध्या यात्रा को लेकर की गई टिप्पणी, इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) पर प्रतिबंध बढ़ाए जाने और सपा सांसद एसपी सिंह पटेल की दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा को लेकर की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने फारूक अब्दुल्ला और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि Political नेताओं को धार्मिक आस्था और राष्ट्रीय हित से जुड़े मुद्दों पर जिम्मेदारी के साथ बयान देना चाहिए. वहीं, आईआरएफ पर प्रतिबंध बढ़ाने के केंद्र Government के फैसले का समर्थन किया.
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर विनोद बंसल ने आरोप लगाया कि उनका Pakistan के प्रति बार-बार समर्थन जताना उचित नहीं है. कश्मीर घाटी और आसपास के क्षेत्रों में हुई आतंकी घटनाओं के बाद Pakistan को जवाब मिल सकता है. फारूक अब्दुल्ला India में रहते हुए Pakistan के पक्ष में बयान देते हैं, जबकि उन्हें Pakistan से आतंकवाद बंद करने की मांग करनी चाहिए. फारूक अब्दुल्ला को Pakistan से स्पष्ट रूप से कहना चाहिए कि वह आतंकवाद को बढ़ावा देना और आतंकियों को India भेजना बंद करे.
बंसल ने कहा कि Pakistan को आतंकवाद की गतिविधियां रोकनी चाहिए, अन्यथा India की ओर से भविष्य में दिया जाने वाला जवाब गंभीर हो सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि देश ने फारूक अब्दुल्ला को बहुत कुछ दिया है, इसलिए उनसे राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देने की अपेक्षा की जाती है.
अखिलेश यादव के इस बयान पर कि भगवान सबके हैं और वह अयोध्या क्यों नहीं जा सकते, विनोद बंसल ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के अयोध्या जाने को लेकर बार-बार तारीखें बदलने से भ्रम की स्थिति पैदा हुई है. पहले 12 नवंबर को अयोध्या आने की बात कही गई, फिर 6 दिसंबर और उसके बाद 12 दिसंबर की तारीख सामने आई. अब यह कहा जा रहा है कि जब इच्छा होगी, तब अयोध्या जाएंगे. बंसल ने सवाल किया कि अखिलेश यादव को अयोध्या यात्रा के बारे में बार-बार बयान देने की जरूरत क्यों पड़ रही है. इस तरह की घोषणाएं प्रचार हासिल करने और Political लाभ लेने के उद्देश्य से की जा रही हैं. किसी को अयोध्या जाना है तो जाए और नहीं जाना है तो न जाए, लेकिन भगवान राम और उनकी जन्मभूमि को लेकर बार-बार बयान बदलना उचित नहीं है.
उन्होंने कांग्रेस, डीएमके और आरजेडी का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि इन दलों के नेताओं के पुराने बयानों से हिंदू आस्था को ठेस पहुंची है. बंसल ने रामसेतु और भगवान राम को लेकर दिए गए कथित बयानों का हवाला देते हुए कहा कि Political दलों को धार्मिक मान्यताओं के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए.
सपा सांसद एसपी सिंह पटेल की दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा को लेकर की गई टिप्पणियों पर बंसल ने कहा कि Samajwadi Party के नेताओं के चेहरे बदलते रहते हैं, लेकिन हिंदू आस्था के प्रति उनका रवैया नहीं बदलता. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के नेता, सांसद और विधायक बार-बार सनातन धर्म तथा हिंदू धार्मिक विश्वासों को लेकर आपत्तिजनक बयान देते हैं. बंसल ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की अपनी आस्था किसी धार्मिक आयोजन से जुड़ी नहीं है, तो उसे उसमें शामिल होने की जरूरत नहीं है, लेकिन दूसरों की आस्था पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. उन्होंने सवाल किया कि क्या किसी अन्य धर्म के धार्मिक आयोजनों को लेकर भी इस तरह की टिप्पणियां की जा सकती हैं. सभी धर्मों की मान्यताओं का सम्मान किया जाना चाहिए.
इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) पर प्रतिबंध बढ़ाए जाने के फैसले पर विनोद बंसल ने केंद्र Government का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि आतंकी गतिविधियों या आतंकवादी मानसिकता से जुड़े संगठनों को जारी रहने देना देश और समाज के हित में नहीं है. Government ने प्रतिबंध बढ़ाकर उचित कदम उठाया है. कुछ अन्य संगठनों की गतिविधियों पर भी ध्यान देने और जरूरत पड़ने पर उन्हें ऐसी सूची में शामिल करने की आवश्यकता हो सकती है. बंसल ने आगे कहा कि Government अपनी ओर से काम कर रही होगी, लेकिन समाज की जिम्मेदारी है कि वह संदिग्ध गतिविधियों और ऐसे संगठनों से जुड़ी जानकारी प्रशासन तक पहुंचाता रहे.
–
पीएसके


