सिल्क क्लस्टर के रूप में विकसित होंगे संत रविदास नगर, मिर्जापुर और वाराणसी: सीएम योगी

संत रविदास नगर, 4 अक्टूबर . सिल्क क्लस्टर के रूप में संत रविदास नगर, मिर्जापुर और वाराणसी को विकसित किया जाएगा. वाराणसी-विंध्य रीजनल डेवलपमेंट प्लान भी जल्द लागू होगा. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Sunday को इंडिया कारपेट एक्सपो के स्वर्ण जयंती संस्करण में कालीन उद्योग के निर्यातकों, विक्रेताओं और प्रमुख उद्यमियों से सीधे संवाद के दौरान यह बात कही. उद्यमियों ने कालीन उद्योग के लिए अलग नीति, कारोबार की जरूरतों और महिला उद्यमियों की भागीदारी से जुड़े विषय रखे.

सीएम योगी ने एक-एक कर उनकी बात सुनी और उठाए गए मुद्दों पर Government की ओर से संज्ञान लेने का भरोसा दिया. मिर्जापुर के कालीन कारोबारी अनिल कुमार ने बेहतर कनेक्टिविटी का जिक्र करते हुए योगी Government के कार्यों की सराहना की. उन्होंने प्राचीन शहर मिर्जापुर और वहां के कालीन व्यवसाय से जुड़े विषय भी रखे. Chief Minister ने उनकी बात सुनकर उठाए गए मुद्दों पर संज्ञान लेने का आश्वासन दिया.

इम्तियाज अहमद ने कहा कि ओडीओपी योजना से उद्यमियों को बहुत लाभ मिला है. इसी तर्ज पर कालीन उद्योग के लिए नीति बनाई जाए तो कारोबार को और फायदा होगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. उन्होंने कहा कि तीसरी बार उन्हें Chief Minister योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद मिला है. पीयूष कुमार बरनवाल ने कहा कि हस्तनिर्मित कालीन में India नंबर वन है. कालीन तैयार होने में अधिक समय लगता है, इसलिए इसे मैन्युफैक्चरिंग श्रेणी से थोड़ा अलग रखते हुए उद्योग की जरूरतों को ध्यान में रखकर नीति बनाई जाए.

Chief Minister ने इसे अच्छा सुझाव बताते हुए कहा कि उन बुनकरों का अभिनंदन है, जिन्होंने अपने पूर्वजों की धरोहर को जीवित रखा है. उन्होंने भरोसा दिया कि इस सुझाव पर Government जरूर संज्ञान लेगी.

आदर्श पूर्णिमा ने कहा कि पहले इंडिया कारपेट एक्सपो दिल्ली में लगता था. तब यह कल्पना भी नहीं की गई थी कि इसका आयोजन भदोही में होगा. अब इतना बड़ा मेला अपने ही जनपद में हो रहा है और Chief Minister लगातार दूसरी बार कालीन उद्योग का उत्साह बढ़ाने पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि कालीन उद्योग में बड़ी संख्या में महिला उद्यमी और वर्कर्स हैं, लेकिन सीईपीसी का मौजूदा ढांचा महिलाओं को अपने साथ नहीं जोड़ पाया है. महिलाओं के लिए ऐसा प्रावधान होना चाहिए, जिससे उनकी भागीदारी बढ़े और मनोबल मजबूत हो.

सीएम योगी ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi नारी शक्ति वंदन अधिनियम लेकर आए हैं. नारी अब केवल Government या Governmentी भरोसे नहीं रहेगी, बल्कि अपने लिए कानून भी बनाएगी. उन्होंने सीईपीसी से महिला उद्यमियों की भागीदारी सुनिश्चित करने और उनके लिए स्थान आरक्षित करने को कहा. Chief Minister ने इस दिशा में परिवर्तन का भी भरोसा दिया.

–

विकेटी/डीकेपी

Leave a Comment