सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्योग और निवेश को लेकर रखी हरियाणा की प्राथमिकताएं

New Delhi, 5 अक्टूबर . Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन सिंगापुर इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की. कार्यक्रम में सिंगापुर के प्रमुख उद्योगपति, विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य प्रतिनिधि और छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णुदेव साय भी उपस्थित रहे.

कार्यक्रम का उद्देश्य Haryana में भविष्य में इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ Haryana और सिंगापुर के बीच पारस्परिक सहयोग के नए अवसर तलाशना रहा.

Chief Minister नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि Haryana को केवल एक औद्योगिक शक्ति के रूप में ही नहीं, बल्कि India की इनोवेशन कैपिटल के रूप में स्थापित करना Government का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग और साझेदारी को नई दिशा देने के अवसर मिल रहे हैं.

Chief Minister ने अपने विचार रखने का अवसर देने के लिए सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह मंच दो ऐसी अर्थव्यवस्थाओं के बीच संवाद का अवसर प्रदान करता है, जिनके बीच विश्वास, मित्रता और सहयोग का रिश्ता लगातार मजबूत हुआ है.

सैनी ने कहा कि वर्ष 2017 में Haryana ने सिंगापुर की कंपनियों और संस्थाओं के साथ पांच बड़े समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे. उन्होंने Haryana की भौगोलिक और आर्थिक स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य उत्तर India के बड़े उपभोक्ता और विनिर्माण बाजार के बीच स्थित है. राज्य में प्रमुख आर्थिक कॉरिडोर, एक्सप्रेसवे और बेहतर फ्रेट कनेक्टिविटी उपलब्ध है, जो उद्योगों और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करती है.

Chief Minister ने कहा कि गुरुग्राम और उसके आसपास इंटीग्रेटेड टाउनशिप, कमर्शियल डेवलपमेंट और आधुनिक शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में सिंगापुर की कंपनियों के साथ साझेदारी की व्यापक संभावनाएं हैं. उन्होंने सिंगापुर की कंपनियों से Haryana में अपने टेक्नोलॉजी और प्रोफेशनल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने का आह्वान किया.

उन्होंने बताया कि हाल ही में Haryana ने सिंगापुर स्थित एक ग्लोबल स्कूल ग्रुप के साथ साझेदारी की है. इसके माध्यम से राज्य में विश्वस्तरीय के-12 शिक्षा का बुनियादी ढांचा विकसित करने की योजना है.

Chief Minister ने कहा कि Haryana Government का लक्ष्य ऐसा मजबूत इकोसिस्टम तैयार करना है जहां कारोबार तेजी से आगे बढ़े और इसके साथ रोजगार, निवेश तथा इनोवेशन के नए अवसर भी पैदा हों. उन्होंने कहा कि सिंगापुर के साथ सहयोग Haryana के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

–

एसएके/एएस

Leave a Comment