साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए.

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह आपके काम में प्रगति होगी. कारोबार को लेकर नई योजनाएं बना सकते है. यश कीर्ति के साथ साथ धन लाभ में वृद्धि होगी. नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में परेशानी का अनुभव प्राप्त हो सकता है. वाद-विवाद से दूर रहें. पेट से सम्बंधित किसी प्रकार की तकलीफ हो सकती है. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा व्यतीत होगा. छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा.

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह भाग्य का साथ कमजोर बना रह सकता है. नौकरी तथा व्यापार के क्षेत्र में कार्यरत जातकों को मनचाही सफलता मिलने से ख़ुशी प्राप्त हो सकती है. किन्तु व्यापारी वर्ग को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है. रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी. स्वास्थ्य के लिहाज से हफ्ता ठीक ठाक बना रहेगा. यात्रा के योग बनेंगे तथा भोगविलास की चीजों पर खर्च होगा. हफ्ते के अंत में कुछ मानसिक तनाव हो सकता है.

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलने से अचानक किसी प्रकार के लाभ की प्राप्ति हो सकती है. किसी तरह का व्यर्थ का खर्चा परेशान कर सकता है स्वास्थ्य में छोटी -मोटी परेशानी महसूस कर सकते है तथा दाँतो में तकलीफ हो सकती है. नौकरी तथा व्यापार में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है. भाई बहनों से सहयोग मिलेगा और रुके काम बनेंगे. वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां महसूस हो सकती है.

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. प्रत्येक कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे. जिससे आपमें उत्साह और स्फूर्ति बनी रहेगी. कारोबार में नई योजना बनेगी. यश कीर्ति में वृद्धि होगी. सुखों में वृद्धि हो सकती है अपने लिए किसी प्रकार की खरीदारी कर सकते है. कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है वाद-विवाद से दूर रहें. हफ्ते के अंत में मन अशांत होने से तबीयत ख़राब हो सकती है. अतः सचेत रहे.

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह आपका पराक्रम बढ़ेगा तथा भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा ,हर प्रकार की सुविधाएं मिलेगी. महत्वपूर्ण कार्यों के पूरा होने से आपका चेहरा खिल उठेगा. रोजगार की तलाश में भटक रहे जातकों को रोजगार मिल सकता है. प्रॉपर्टी के सम्बंधित किसी भी प्रकार के मामलों आपको सफलता प्राप्त होगी. मकान की साज सज्जा के लिए खर्च हो सकता है. जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा.

कन्या लग्नराशि: इस सप्ताह धन लाभ तथा कुटुंब से सहयोग प्राप्त होगा तथा पराक्रम तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. भाई से लाभ और सुख प्राप्त होगा तथा आय के नए श्रोत उपलब्ध होंगे. बड़े भाई तथा उच्च अधिकारियों से वाद विवाद से बचे. सामाजिक कार्य में भाग लेने का संयोग बनेगा. शौक-मौज़ की चीजों पैर खर्च होगा. वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि हो सकती है. माता को कष्ट हो सकता है.

तुला लग्नराशि : इस हफ्ते शारीरिक सुखों में बढ़ोतरी होगी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सभी प्रकार के मन-मुटाव दूर होंगे शादी योग्य जातकों को प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है. स्टूडेंट के लिए अच्छा समय रहेगा. धन को लेकर यह हफ्ता बहुत अच्छा बन सकता है अतः आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि हो सकती है. व्यापारिक कोई डील फाइनल हो सकती है. हफ्ते के अंत में आलस्य के चलते कुछ परेशानी हो सकती है.

वृश्चिक लग्नराशि: इस हफ्ते नौकरी कर रहे जातकों के मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है तथा नई नौकरी के ऑफर प्राप्त हो सकते है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र से सम्बंधित यात्राएं होगी जो की बहुत लाभदायक रहेगी. स्वास्थ्य के लिहाज से हफ्ता अच्छा बना रह सकता है. धन प्राप्ति के लिए यह हफ्ता अच्छा जा सकता है. व्यर्थ के खर्च बढ़ सकते है. हफ्ते के अंत में किसी भी प्रकार के वाद विवाद से दूर रहे.

धनु लग्नराशि : इस हफ्ते धन का आगमन मन को खुश कर देगा. ऑफिस में लोग आपसे खुश रहेंगे. व्यर्थ का खर्च आपको परेशान कर सकता है. वाद विवाद से दूर रहे. गाड़ी वगैरह आराम से चलाये. मनोबल में वृद्धि होगी. तथा नई योजना बनाएंगे. इस समय आपकी सभी प्रकार के कार्यों में अपनी काबिलियत सिद्ध करने के लिए समझदारी भरा कदम उठाएंगे. यात्राओं में वृद्धि हो सकती है. धार्मिक खर्च हो सकते है.

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह शरीर और मन दोनों से आप स्वस्थ रहेंगे. को आर्थिक लाभ होगा अथवा उत्तम समाचार मिलेगा. किसी पर अंधविश्वास न करें. पैसे की लेनदेन अथवा आर्थिक व्यवहार संभलकर करें. नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी तथा कुछ नए कार्यों की प्राप्ति हो सकती है. हफ्ते के अंत में मानसिक परेशानी हो सकती है तथा स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है. खर्च बढ़ सकते है.

कुंभ लग्नराशि : इस हफ्ते आपका पराक्रम बड़ा चढ़ा रहेगा. भाग्य का साथ मिलने से आपके कार्य पूर्ण हो जाएंगे. नौकरी कर रहे लोगों को नए प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते है. जीवनसाथी के साथ निकटता का आनंद उठा सकेंगे. सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ेगी. साझेदारों के साथ संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे. परिवार में सदस्यों के साथ घूम कर आनंद का समय बिताएंगे. क्रोध से बचे अन्यथा नुकसान हो सकता है.

मीन लग्नराशि: इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी भाग्य का भरपूर सहयोग आपके सभी कार्यों को बिना किसी तकलीफ के सम्पूर्ण करेगा. लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. स्वास्थ्य के लिहाज ठीक रहेगा लेकिन छोटी -मोटी तकलीफ हो सकती है. व्यापारिक वर्ग के लोगों को व्यापार में वृद्धि होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते है. नौकरी कर रहे जातकों को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है. किसी भी तरह के तनाव से बचे.

(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है. ये समस्त राशिफल सामान्य हैं. किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है.)

प्रस्तुति: कलाशांति ज्योतिष

मोबाइल नं: 91-6261231618

मेल: कलाशांतिज्योतिष@.जीमेल.जीमेल.कॉम

–

एएस/

Leave a Comment